scriptओडिशा में चलती कार में महिला से दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार | Rape In Odisha | Patrika News
क्राइम

ओडिशा में चलती कार में महिला से दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

चलती कार में महिला से दुष्कर्म
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Nov 07, 2019 / 04:34 pm

Kaushlendra Pathak

file photo
भुवनेश्वर। ओडिशा के खोर्धा जिले में कथित तौर पर एक महिला के साथ चलती कार में दुष्कर्म करने और उसे राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर फेंक कर भागने की घटना सामने आई है। पुलिस ने यह जानकारी गुरुवार को दी। आरोपियों ने पीड़िता को एनएच 16 पर पी.एन. कॉलेज के सामने बुधवार शाम को फेंका था।
घटना के संबंध में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, वहीं उसके कब्जे से कार भी जब्त की है। भुवनेश्वर पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अनूप साहू ने ट्वीट के जरिए कहा कि खोर्धा में कार के अंदर एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में खंडगिरि पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है और वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच पर निगरानी कर रहे हैं।
सूत्रों ने बताया कि कॉलेज के पास पड़ी महिला को स्थानीय लोगों और अग्निशमन सेवा कर्मचारी ने बचाया और करीबी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कार में दो लोग सवार थे, जिसमें से एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके एनएच-16 पर फेंक दिया।

Home / Crime / ओडिशा में चलती कार में महिला से दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो