जानकारी के अनुसार- राष्ट्रपति भवन के कर्मचारी ने लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कर्मचारी ने छात्रा को अपने क्वॉर्टर में बुलाया। इसके बाद उसके साथ शर्मनाक घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। आरोपी का नाम निशांत बताया जा रहा है। पीड़िता एमएससी कर रही है।
बता दें, दिल्ली में बच्चियों और लड़कियों के साथ रेप के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे पहले फरवरी में दिल्ली के निहाल विहार इलाके से 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्त्या का मामला सामने आया। इस मामले में पड़ोस में रहने वाले बाप-बेटे को गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के मुताबिक- बेटे ने बच्ची का अपहरण करके उसके साथ रेप किया। इसके बाद बाप ने बेटे की करतूत छिपाने के लिए बेरहमी से बच्ची की हत्या करके शव को ठिकाने लगाने में उसकी मदद की।
ऐसा ही एक मामला दिल्ली के कंझावला इलाके से सामने आया। वहां एक परिवार ने दिल्ली महिला आयोग से संपर्क करके आरोप लगाया कि इस साल की शुरुआत में उनकी नाबालिग बेटी से सामूहिक बलात्कार किया गया। इसके बाद उसे छत से नीचे फेंक दिया गया। पीड़िता की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पीड़िता के परिवार ने दिल्ली पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।