छिंदवाड़ा

Rape victim: बलात्कार पीडि़ता को नहीं मिला न्याय, आत्मदहा का किया प्रयास तब जागी पुलिस

किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर उमरेठ लौटी। पुलिस के पास पहुंची तो उसकी सुनवाई नहीं हुई।किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर उमरेठ लौटी।

छिंदवाड़ाDec 15, 2019 / 11:57 am

babanrao pathe

छिंदवाड़ा. बलात्कार पीडि़ता अपराध दर्ज कराने के लिए उमरेठ थाना पहुंची, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। बलात्कार के बाद पीडि़ता महिला को हरियाणा राज्य के जावा में बेच दिया गया और यहां भी उसका शरीरिक शोषण होते रहा। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर उमरेठ लौटी। पुलिस के पास पहुंची तो उसकी सुनवाई नहीं हुई। शनिवार को वह कुप्पी में केरोसिन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची और मुख्य गेट के सामने ही आत्मदहा का प्रयास किया, लेकिन उसे पुलिसकर्मी और अन्य अधिकारियों ने पकड़ लिया।

आत्मदहा का प्रयास करने वाली महिला को पकडकऱ अपर कलेक्टर राजेश शाही के पास ले जाया गया। पीडि़ता की समस्या सुनने के बाद देर शाम कोतवाली थाना में तीन लोगों के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धारा में अपराध दर्ज किया गया। कोतवाली टीआइ विनोद सिंह कुशवाह ने बताया कि उमरेठ निवासी अर्जुन गौली, सावित्री सोनी एवं धर्मेंद्र निवासी हरियाणा राज्य जिला चरखी दादरी राजकीय सेकडरी स्कूल के पास जावा के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धारा में अपराध दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है कि उसके साथ अर्जुन गौली ने चंदनगांव पचमढी ढाना के एक मकान में बंधक बनाकर आठ दिन तक रखा और बलात्कार किया। सावित्री नामक महिला के साथ मिलकर अर्जुन ने हरियाणा में बेच दिया। जिस घर में बेचा गया, वहां भी वह शारीरिक शोषण का शिकार हुई है।

उमरेठ थाना पुलिस ने अपराध कायम नहीं किया पीडि़त महिला का आरोप है कि आरोपियों के चंगुल से छूटकर जब वह लौटी और उमरेठ थाना रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंची तो उसकी सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने अपराध दर्ज नहीं किया जिसके कारण उसे जिला मुख्यालय पर आकर आत्महदा कर न्याय मांग रही थी। वहीं उमरेठ पुलिस का कहना है कि महिला सम्बंधी अपराध महिला पुलिस अधिकारी ही दर्ज कर सकती है, उस दिन महिला पुलिस अधिकारी नहीं थी जिसके कारण पीडि़ता को अगले दिन आने के लिए कहा था। शनिवार को भी उसे लगातार फोन कर बुलाया जा रहा था, लेकिन वह नहीं आई। हालांकि इस मामले में उमरेठ थाना पुलिस की लापरवाही खुलकर सामने आ रही है। महिला से सम्बंधित अपराध होन के बाद भी उन्होंने मामले को गम्भीरता से नहीं लिया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.