scriptओडिशा दिल दहलाने वाली हैवानियत, नाबालिग के साथ रेप | Rape With Minor Girl | Patrika News

ओडिशा दिल दहलाने वाली हैवानियत, नाबालिग के साथ रेप

Published: Nov 22, 2019 05:20:28 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

ओडिशा में इंसानियत शर्मसार
नाबालिग लड़की के साथ रेप

file photo
नई दिल्ली। ओडिशा से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। राज्य के कटक जिले स्थित सालेपुर क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, कटक में एक छह वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ उस वक्त दुष्कर्म किया गया, जब वह गुरुवार रात को अपने गांव के पास नेमला पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत आने वाले जात्रा (खुला थिएटर) को देखने गई थी। लड़की को इस हाल में देखकर लोग घबरा गए और तुरंत परिजनों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही लड़की के परिजन मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि लड़की के परिजनों को वह बेहोशी की हालत में शुक्रवार सुबह एक पेड़ के नीचे मिली, जिसके बाद वह उसे तुरंत निश्चिंतकोईली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर गए।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जात्रा मंडली का एक सदस्य दुष्कर्म के मामले में शामिल है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू करते हुए जात्रा समूह के कुछ सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फिलहाल, मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं, इस घटना से इलाके में तनाव बना हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो