scriptRML की एक महिला डॉक्टर ने लगाई फांसी, विभागीय तनाव को बताया आत्महत्या की वजह | RML lady doctor committed suicide of departmental tension | Patrika News

RML की एक महिला डॉक्टर ने लगाई फांसी, विभागीय तनाव को बताया आत्महत्या की वजह

Published: Feb 07, 2019 11:35:38 am

Submitted by:

Shivani Singh

वोहरा के घरवालों ने बताया कि घटना के समय घर पर कोई नहीं था। उनके पति जब घर लौटे तो उन्होंने देखा की फ्लैट अंदर से बंद था।

murder

RML की एक महिला डॉक्टर ने लगाई फांसी, विभागीय तनाव को बताया आत्महत्या की वजह

नई दिल्ली। दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल की महिला डॉक्टर की आत्महत्या की ख़बर सामने आई है। 52 वर्षीय डॉक्टर ने नोर्थ एवेन्यू स्थित अपने घर पर बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में महिला डॉक्टर की पहचान राम मनोहर लोहिया अस्पताल की कंसलटेंट रेडियोलोजिस्ट पूनम वोहरा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें

बीजेपी महिला प्रवक्ता का आरोप, TMC नेता ने दी थप्‍पड़ मारने की धमकी

पुलिस ने बताया कि डॉक्टर पूनम वोहरा आरमल अस्पताल में कंसलटेंट रेडियोलोजिस्ट के तौर पर काम करती थी। उनके दो बच्चे हैं। बुधवार को उनक शव नोर्थ एवेन्यू स्थित घर में मिला। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार जांच में सामने आया है कि वोहरा कई दिनों से छुट्टी पर थीं।

कैसे की आत्महत्या

वहीं, वोहरा के घरवालों ने बताया कि घटना के समय घर पर कोई नहीं था। उनके पति जब घर लौटे तो उन्होंने देखा की फ्लैट अंदर से बंद था। इसके बाद उन्होंने आवाज लगाई लेकिन वोहरा ने दरवाजा नहीं खोला। काफी आवाज के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने कुंडी तोड़ दी और अंदर पहुंचे तो देखा पत्नी पूनम पंखे से लटकी हुई है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद गुरुवार को शव को बरामद किया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें डॉक्टर ने आत्महत्या के पीछे की वजह बताई है।

यह भी पढ़ें

प्रियंका गांधी आज संभालेंगी कमानः पहली बार बैठक को करेंगी संबोधित, राहुल भी रहेंगे

आत्महत्या की ये थी वजह

आत्महत्या करने से पहले पूनम वोहरा ने एक सुसाइड नोट लिखा था। उसमें उन्होंने विभागीय तनाव को कारण आत्महत्या करने की बात कही है। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि वो पिछले 15 दिनों से विभागीय तनाव की शिकायत चल रही थी। वहीं, आरएमएल प्रबंधन का कहना है कि मृतक डॉक्टर पूनम वोहरा ने कभी भी विभागीय तनाव की शिकायत नहीं की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो