script

सफदरजंग अस्पताल का डॉक्टर छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार

Published: Apr 30, 2015 07:44:00 pm

अस्पताल के मेडिकल अधीक्षक राजपाल ने बताया कि डॉक्टर के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए जाने पर
कार्रवाई की जाएगी

eve teasing

eve teasing

नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर को महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरूवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि स्पोट्र्स इंजुरी सेंटर में कार्यरत नवल भाटिया को बुधवार को 24 वर्षीय डाटा एंट्री ऑपरेटर को “अनुचित तरीके से छूने” के आरोप में गिरफ्तार किया गया। यह घटना सात अप्रेल की है।

पुलिस ने बताया कि महिला ने 25 अप्रेल को शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने कहा कि उसे पुरूष मरीजों के निजी अंगों को छूने के लिए मजबूर किया गया, जब उसने डॉक्टर की हरकत का विरोध किया, तो उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी गई।

अस्पताल के मेडिकल अधीक्षक राजपाल ने बताया कि महिला को अनुबंध पर रखा गया था। हमने डॉक्टर के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो