scriptऐसी जगह छुपाकर जेल में चरस ले जा रहा था युवक देखकर पुलिस भी रह गई हैरान | Saharanpur police arrested drugs supplier | Patrika News
सहारनपुर

ऐसी जगह छुपाकर जेल में चरस ले जा रहा था युवक देखकर पुलिस भी रह गई हैरान

सहारनपुर।

जेल में चरस ले जाने की काेशिश कर रहा था युवक
ऐसी जगह छिपाई थी नशीली गाेलियां देखकर पुलिस भी रह गई हैरान
400 गाेलियां और 110 ग्राम चरस हुई बरामद

सहारनपुरAug 23, 2019 / 04:30 pm

shivmani tyagi

saharanpur news

crime news

सहारनपुर। 400 नशीली गोलियां और 110 ग्राम चरस के साथ सहारनपुर पुलिस ने एक युवक काे गिरफ्तार किया है। यह युवक ऐसी जगह चरस छुपाकर जेल में ले जाने की कोशिश कर रहा था जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इसने बताया है कि जेल में शाहवेज नाम के युवक काे गोलियां जानी थी।
घटना शुक्रवार की है। सहारनपुर जिला जेल में रोजाना की तरह बंदियों से मुलाकात करने आने वाले लोगों की लाइन लगी हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने जब एक व्यक्ति का सामान चेक किया तो उसके सामान से साबुन की टिकिया मिली लेकिन पुलिस को अचानक शक हुआ तो उसने साबुन की टिकिया खाेलकर चेक की गई। आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस साबुन की टिकिया में 110 ग्राम चरस भरी हुई थी। साबुन काे ड्रिल कर इसके अंदर चरस भरी गई थी।
पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम शादाब पुत्र इमरान निवासी इंदिरा चौक गली नंबर 2 कोतवाली मंडी बताया है। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी युवक ने यह भी बताया है कि उसे यह आइडिया एक पुरानी हिंदी फिल्म से मिला था। इसके बाद ही उसने अपने साथी को अंदर जेल में चरस और नशीली गोलियां भेजने की साजिश रची थी लेकिन पुलिस ने उसे बाहर ही पकड़ लिया। इशे NDPS एक्ट में जेल भेज दिया गया है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो