क्राइम

घरेलू हिंसा के आरोप में शीला दीक्षित का दामाद गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इमरान को दो दिन पहले बेंगलूरु में गिरफ्तार किया गया

Nov 13, 2016 / 08:04 pm

जमील खान

sheila dikshit

नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के दामाद इमरान को घरेलू हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इमरान को दो दिन पहले बेंगलूरु में गिरफ्तार किया गया। उनकी पत्नी लतिका ने कुछ दिन पहले घरेलू हिंसा की शिकायत बाराखंबा पुलिस थाने में दर्ज कराई थी। आरोपी और दीक्षित की पुत्री पिछले 10 महीने से अलग
रह रहे हैं।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जांच करने के बाद हमने इमरान को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। ट्रंाजिट रिमांड पर लेकर हम उसे दिल्ली लेकर आए हैं। पुलिस पिछले कई दिनों से इमरान की तलाश कर रही थी। वह बेंगलूरु में किराए का मकान लेकर रह रहा था।

उल्लेखनीय है कि लतिका दिल्ली की तीन बार सीएम रह चुकी शीला दीक्षित की बेटी हैं। कांग्रेस ने शीला को अगले साल यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के रूप में पेश किया है।

Home / Crime / घरेलू हिंसा के आरोप में शीला दीक्षित का दामाद गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.