नई दिल्लीPublished: Nov 19, 2022 11:57:29 am
Shaitan Prajapat
Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। 4 राज्यों की पुलिस सबूत तलाशने में लगी हुई है। पुलिस अबतक न तो श्रद्धा का मोबाइल तलाश सकी है, न उसका सिर और न ही कत्ल में इस्तेमाल हथियार को ढूंढ पाई है।
Shraddha Murder Case: दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस पुलिस के लिए पहेली बन गई है। 4 राज्यों की पुलिस आरोपी आफताब से घटना स्थल पर लेकर पूछताछ कर रही है। केस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। पुलिस बार-बार महरौली के जंगलों में कत्ल के सबूत खंगालने जा रही है। लेकिन कई सवाल अभी तक अनसुलझे हैं। अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस को अबतक ना कत्ल का हथियार मिला, ना ही मोबाइल। पुलिस श्रद्धा के सिर को तलाश रही है। आरोपी आफताब पुलिस को कुछ भी नहीं बता रहा। पूछताछ के दौरान वह वह सिर्फ गुमराह करने वाली बातें बता रहा है। सबूतों को जुटाने के लिए पुलिस दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश में हाथपांव मारने में जुटी है। कोर्ट ने पुलिस को आफताब का नार्को टेस्ट कराने की इजाजत भी दे दी है। साकेत कोर्ट ने रोहिणी फॉरेंसिक साइंस लैब को 5 दिनों के भीतर आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट कराने का आदेश दिया है।