script

खौफनाक: 6 लोगों ने नाबालिग के साथ किया गैंगरेप, फिर ब्लेड से इस जगह पर 50 बार किया हमला

locationनई दिल्लीPublished: Sep 07, 2018 04:13:21 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

छह लोगों ने एक नाबालिग लड़की के साथ काफी खौफनाक सलूक किया।

gang rape

खौफनाक: 6 लोगों ने नाबालिग के साथ किया गैंगरेप, फिर ब्लेड से इस जगह पर 50 बार किया हमला

नई दिल्ली। हरियाणा पुलिस ने नाबालिग से गैंगरेप मामले में काफी चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, छह लोगों ने इस संगीन वारदात को अंजाम दिया था। इसमें चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन, सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात जो सामने आई है, वह ये है कि आरोपियों ने नाबालिग के ऊपर 50 बार ब्लेड से हमले किए।
चार आरोपी को पुलिल ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद मैजिस्ट्रेट के सामने उसने बयान दर्ज करवाए। पुलिस का यह भी कहना है कि वारदात को अंजाम देने वाल पांच आरोपी रिश्ते में पीड़िता के भाई लगते हैं। जबकि, एक आरोपी उन सबका दोस्त था। फिलहाल, चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
यह था पूरा मामला…

पीड़ित मासूम किसी से काम से बाहर गई थी। उसी दौरान छह लोग उसे अपने साथ ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। जब लड़की ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने ब्लेड निकाला और उसके हाथ पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए। इस हमले में पीड़िता बेहद गंभीर हो गई। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। घटना के बाद पीड़िता खून से लथपथ घऱ पहुंची थी। मासूम को इस हाल में देख पूरा परिवार सन्न रह गया था। पीड़िता ने बताया कि छह लोगों ने उसके साथ रेप किया। इनमें पांच आरोपी उसका रिश्ते में भाई लगता है। जबकि, एक आरोपी उन पांचों का दोस्त है। पूरी बात सुनने के बाद पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे। परिजन ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी मच गई थी। हालांकि, पीड़ित लड़की हालत अब भी नाजुक है और पूरा परिवार दहशत में है।

ट्रेंडिंग वीडियो