script

ओडिशा में 6 साल की मासूम से हैवानियत, हालत गंभीर

locationनई दिल्लीPublished: Apr 23, 2018 02:53:23 pm

Submitted by:

Kiran Rautela

ओडिशा के कटक जिले में एक छ: साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला आया है।

Rape in Odisha
नई दिल्ली। देश में आए दिन बच्चियों से रेप के केस सुनकर दिल दहल जाता है। अभी कठुआ और उन्नाव हैवानियत मामला शांत भी नहीं हुआ था कि एक और मासूम से रेप का मामला सामने आया है।
पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को किया गिरफ्तार

ओडिशा के कटक जिले में एक छ: साल की बच्ची से दुष्कर्म का केस आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी के गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने इसकी जानकारी रविवार को दी। आरोपी मोहम्मद मुश्ताक लड़की का पड़ोसी बताया जा रहा है।
लड़की अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

शनिवार की रात सालीपुर इलाके के स्कूल परिसर से लड़की बेहोशी की हालत में मिली जिसके बाद उसे कटक में एससीबी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार लड़की शनिवार की शाम लगभग छ बजे जगन्नाथपुर नोडल अपर प्राइमरी स्कूल के पास एक दुकान पर चाॅकलेट लेने गई हुई थी। बहुत देर तक घर ना लौटने पर घरवालों ने खाजबील शुरु कर दी। काफी खोजने के बाद लड़की करीब 7:30 बजे बेहोशी के हालत में मिली।
हरियाणा में कठुआ जैसी दरिंदगी, 14 साल की बच्ची से धार्मिक स्थल में गैंगरेप

बच्ची को गला घोंटकर मारने की कोशिश

पुलिस ने साथ ही बताया कि बच्ची को चाॅकलेट के लालच में बुलाया गया और स्कूल परिसर में उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे गला घोंटकर मारने की कोशिश की गई।
इलाज के लिए 13 चिकित्सकों की टीम

स्वास्थ्य मंत्री प्रताप जेना लड़की से मिलने अस्पताल गए और बताया कि लड़की के इलाज के लिए 13 चिकित्सकों की एक टीम बनाई गई है। लड़की को इंटेंसिव केयर यूनिट में रखा गया है। लड़की से दुष्कर्म किया गया है या नहीं, इसका पता विभिन्न विभागों की रिपोर्ट के बाद पता चलेगा लेकिन लड़की के शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए हैं।
हरियाणा और बिहार में भी दरिंदगी

बता दें कि इससे पहले हरियाणा के यमुनानगर में 14 साल की नाबालिग से मंदिर परिसर में गैंगरेप की घटना सामने आई थी। तो वहीं बिहार के मुजफ्फरपुर में 9 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या दी गई।

ट्रेंडिंग वीडियो