क्राइम

एक साल से बाप कर रहा था बेटी से दुष्कर्म, मां को बताई सच्चाई तो हो गया यह कांड

एक सौतेले बाप ने अपनी बेटी के साथ काफी घिनौना काम किया है।

नई दिल्लीSep 11, 2018 / 06:51 pm

Kaushlendra Pathak

एक साल से बाप कर रहा था बेटी से दुष्कर्म, मां को बताई सच्चाई तो हो गया यह कांड

नई दिल्ली। पंजाब के लुधियाना में एक सनसीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां सौतेला पिछले एक साल से अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। वहीं, जब मामले का खुलासा हुआ तो आरोपी खुद पर डीजल छिड़ककर आग लगा ली। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
एक साल में 10 बार बाप ने किया रेप

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता नाबालिग है और वह कक्षा नौवीं की छात्रा है। पीड़िता ने बताया कि वह तीन बहन है और उसका एक भाई है जो लुधियान में रहता है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। पीड़िता ने बताया कि 12 साल पहले उसके पिता की मौत हो गई। इसके बाद उसकी मां ने 8 साल पहले दूसरा विवाह कर लिया। इसके बाद भाई-बहन मां के साथ ही गांव में आकर रहने लगे। पीड़ित लड़की के मुताबिक, उसका सौतेला पिता आटा चक्की पर काम करता है और शराब पीने का आदी है। पीड़िता ने बताया कि उसकी मां को अक्सर मिरगी के दौरे पड़ते हैं। जब मां घर से दवा लेने जाती थी, तो पिता उस पर गलत नजर रखता था। जब वह स्कूल से घर आती तो सौतेला पिता जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता। उसने पिछले करीब एक साल में दस बार उसके साथ दुष्कर्म किया। शुरू में आरोपी ने धमकी दी कि इस बात की चर्चा वह किसी से न करें नहीं तो परिणाम अच्छा नहीं होगा। इसलिए, वो चुप रही लेकिन उसके पिता का अत्याचार बढ़ता ही गया। इसके बाद मासूम ने अपनी मां से सारी सच्चाई बता दी। वहीं, पत्नी ने जब इस मामले में आरोपी पिता से बात की तो उसने खुद के ऊपर डीजल लगाकर आग लगा ली।
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

वहीं, पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपी हॉस्पिटल में भर्ती है। डॉक्टर के कहने के बाद ही उससे बात की जाएगी। फिलहाल, मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद से पीड़िता दहशत में है।

Home / Crime / एक साल से बाप कर रहा था बेटी से दुष्कर्म, मां को बताई सच्चाई तो हो गया यह कांड

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.