scriptतमिलनाडु: ISIS को समर्थन देने के शक में NIA की कार्रवाई, 10 जगहों पर छापा | Tamil Nadu NIA conducts raids at 10 places to probe connection with ISIS | Patrika News

तमिलनाडु: ISIS को समर्थन देने के शक में NIA की कार्रवाई, 10 जगहों पर छापा

locationनई दिल्लीPublished: May 20, 2019 08:48:25 pm

Submitted by:

Shweta Singh

आतंकी संगठन ISIS से संबंधित जांच में NIA की बड़ी कार्रवाई
तमिलनाडु के 10 जगहों पर की छापेमारी
आतंकी संगठन के समर्थन करने का है शक

NIA Raid
नई दिल्ली। आतंकी संगठन ISIS के समर्थन के शक में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने तमिलनाडु में 10 जगहों पर छापेमारी की है। रेड रामनाथपुरम, सलेम और चिदंबरम में जारी है। nia की टीम कथित तौर पर आतंकी संगठन के समर्थन करने के संबंध में यह जांच कर रही है।
8 जनवरी को आठ लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला

यह छापेमारी इसी साल की शुरुआत में यानि 8 जनवरी को आठ लोगों के खिलाफ दर्ज हुए केस से जुड़ा है। इन सभी पर ISIS को सहायता देने का आरोप लगाया गया था। फिलहाल इस raid से जुड़ी अधिक जानकारी का इंतजार है।
यह भी पढ़े- एग्जिट पोल के नतीजों के बाद भी चंद्रबाबू नायडू को जीतने पर हजार प्रतिशत भरोसा लेकिन चुनाव आयोग पर उठाया सवाल

https://twitter.com/ANI/status/1130433377272705025?ref_src=twsrc%5Etfw
NIA को शक है कि इन जगहों से आतंकियों को हथियार छुपाने, धन इक्ट्ठा करने, आतंकियों को जेल से छुड़ाकर देश से भागने में मदद करने का काम अंजाम दिया जाता है। छापेमारी में पेन ड्राइव, लैपटॉप, मोबाईल फोन जैसे डिजीटल उपकरण बरामद किए गए हैं। इसके अलावा भारी संख्या में संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1130446075985137664?ref_src=twsrc%5Etfw
Crime से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो