क्राइम

तरन तारन विस्फोट मामला: एनआईए ने शख्स को अस्पताल से किया गिरफ्तार

NIA कर रही है घटना की जांच
शख्स को गिरफ्तार करके दिल्ली ले गई एनआआईए टीम

नई दिल्लीOct 05, 2019 / 08:37 am

Navyavesh Navrahi

तरनतारन बम धमाका मामले में NIA के हाथ सफलता लगी है। एजेंसी ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने अस्‍पताल में भर्ती युवक को गिरफ्तार किया है और अपने साथ दिल्‍ली ले गई है। युवक धमाके में घायल हो गया था। गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम गुरजंट सिंह जंटा बताया जा रहा है।
बता दें, एनआइए की टीम खाली प्लाट में हुए बम विस्फोट के मामले की जांच कर रही है। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि जंटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। गुरजंट सिंह जंटा का अस्पताल में इलाज चल रहा था। एनआइए की टीम डीएसपी डीके पाठक की अगुवाई में उससे पूछताछ कर रही थी। इसके बाद टीम ने जंटा के इलाज का 10 लाख रुपए बिल भरा और उसे अपने साथ लेकर दिल्‍ली रवाना हो गई।
गौर हो, तरनतारन के पास 4 सितंबर की रात को खाली प्लाट में बम विस्फोट हुआ था। इसमें गांव कदगिल निवासी बिक्रमजीत सिंह विक्की और गांव बचड़े निवासी हरपरीत सिंह हैपी की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद एनआइए, एसएफएल, बीडीडीएस, एनजीएस, आइबी तथा पंजाब पुलिस ने अपने-अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी थी।

Home / Crime / तरन तारन विस्फोट मामला: एनआईए ने शख्स को अस्पताल से किया गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.