scriptजम्मू-कश्मीर में आतंकियों का तांडव, शोपियां में महिला पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या | terrorist killed woman police officer | Patrika News

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का तांडव, शोपियां में महिला पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या

locationनई दिल्लीPublished: Mar 16, 2019 04:03:09 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

जम्मू-कश्मीर में महिला पुलिसकर्मी की हत्या
अज्ञात आतंकियों ने दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम
घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस

jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का तांडव, शोपियां में महिला पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। कभी आतंकी हमला तो कभी अज्ञात हमलावर लगातार संगीन वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला है शोपियां की, जहां कुछ अज्ञात आतंकियों ने एक महिला पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
https://twitter.com/hashtag/UPDATE?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
महिला पुलिसकर्मी की हत्या

जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर कुछ संदिग्ध आतंकियों ने विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) खुशबू जान को गोलियों से भून दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरारा हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंदूकधारियों ने महिला एसपीओ खुशबू जान पर दोपहर करीब 2:40 बजे हमला किया। आनन-फानन में खुश्बू को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि खुशबू को संदिग्ध आतंकवादियों ने उसके घर पर गोली मार दी और फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने अज्ञात आतंकियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
https://twitter.com/ANI/status/1106861991774339073?ref_src=twsrc%5Etfw
जांच में जुटी पुलिस

वहीं, इस घटना के बाद सेना, पुलिस के विशेष अभियान ग्रुप और सीआरपीएफ ने इलाके को घेर लिया और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पिछले 3 दिन के दौरान दक्षिणी कश्मीर में यह आतंकियों की तरफ से की गई तीसरी हत्या है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो