क्राइम

बंधुआ मजदूरी से किया इनकार तो दबंगों ने काट दी दलित महिला की नाक

महिला का आरोप है कि उसे और उसके पति को जबरन बंधुआ मजदूरी करने के लिए कहा जा रहा था।

Aug 18, 2017 / 12:00 pm

Mohit sharma

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के सागर जिले में मजदूरी करने के लिए मना करना एक दलित महिला को इतना महंगा पड़ेगा उसने कभी सोचा भी नहीं होगा। कुछ ऐसा ही हादसा इस महिला के साथ तब हुआ जब मजदूरी करने से मना करने पर उसकी नाक काट ली गई। महिला का आरोप है कि उसे और उसके पति को जबरन बंधुआ मजदूरी करने के लिए कहा जा रहा था। जिसका विरोध करने पर उसकी नाक काट दी गई।

बाप-बेटे ने बनाया था दबाव

पुलिस के अनुसार सोमवार को अगड़ी जाति के आरोपी बाप-बेटे ने एक दलित महिला पर घर में मजदूरी का काम करने का दबाव डाला था। आरोपियों ने उससे कहा था कि वह अपने पति के साथ उनके घर आकर उनका काम करे, लेकिन दलित दंपत्ति ने उनका कहना मानने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसी बात से आरोपियों को गुस्सा आ गया। पहले तो आरोपी बाप-बेटे ने दलित दंपति से गाली-गलौज करते हुए उनकी जमकर पिटाई की और इसके बाद पीडि़ता जब अपने पति को अस्पताल लेकर जा रही थी, उसी समय एक आरोपी ने उसकी नाक काट दी। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पीडि़ता ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष लता वानखेड़े को घटना की जानकारी दी। मामले का संज्ञान लेते हुए मध्य प्रदेश महिला आयोग ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

आयोग ने कहा बंधुआ मजदूरी से जुड़ा मामला

 मामले का संज्ञान लेते हुए मध्य प्रदेश महिला आयोग (MPWC) ने सख्त कार्रवाई करने के बात कही है। आयोग की अध्यक्ष लता वानखेड़े ने इसे गंभीर मामला बताया। उन्होंने कहा कि मामला गंभीर है, महिला को जबर्दस्ती बंधुआ मजदूर बनाने के लिए ले जाया जा रहा था। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 324 और एससी-एसटी ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Home / Crime / बंधुआ मजदूरी से किया इनकार तो दबंगों ने काट दी दलित महिला की नाक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.