scriptThe scoundrels who had come from Haryana number Swift DZire to attack | चंद्रशेखर आजाद पर हमला करने हरियाणा नंबर की 'स्विफ्ट डिजायर' कार से आए थे बदमाश | Patrika News

चंद्रशेखर आजाद पर हमला करने हरियाणा नंबर की 'स्विफ्ट डिजायर' कार से आए थे बदमाश

locationसहारनपुरPublished: Jun 29, 2023 02:12:31 pm

Submitted by:

Vikash Singh

Bheem army chief Chandrashekhar Azad: भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर हमला करने वालों की जानकारी मिलनी शुरू हो गई है। पुलिस ने उस कारको बरामद कर लिया है जिससे हमलावर घटना को अंजाम देने आए थे। कार के मिलने के अलावा पुलिस ने चार सस्पेक्ट्स को भी अरेस्ट कर लिया है। पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस उस कड़ी को भी इंवेस्टिगेट कर रही है कि कहीं भीम आर्मी के प्रमुख पर हुआ ये जानलेवा हमला असल में किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं है।

azad_one_.jpg
देवबंद में हुआ था आजाद के काफिले पर फायरिंग

सहारनपुर के देवबंद में भीमआर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर बुधवार को हमला किया गया था और फायरिंग भी हुई थी। इस हमले में चंद्रशेखर आजाद घायल हो गए थे। गोली उनकी कमर के हिस्से को छूकर निकल गई। चंद्रशेखर आजाद अपनी फॉर्च्यूनर कार से देवबंद पहुंचे थे। गोलीकांड की घटना के बाद चंद्रशेखर आजाद को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.