script

बॉयफ्रेंड को पायलट बनाने के लिए लड़की ने अपरे ही घर में की चोरी, करोड़ों के सामान और कैश लेकर फरार

locationनई दिल्लीPublished: Dec 16, 2018 05:57:18 pm

Submitted by:

Shivani Singh

घर वालों को पता चला की यह चोरी उनकी बेटी ने अपने प्रेमी के लिए की है तो यह सुनकर वे हैरान रह गए।

thief

ब्वॉयफ्रेंड को पायलट बनाने के लिए लड़की ने अपरे ही घर में की चोरी, लूटे करोड़ों के सामान और कै

नई दिल्ली। एक ओर जहां छोटी-छोटी बातों पर रिश्ते टूट जाते हैं। वहीं, दूसरी ओर प्यार का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाए। गुजरात की एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के प्यार में इस कदर पागल थी कि उसे अपने ही घर में चोरी करने में जरा भी डर नहीं लगा। लड़की ने अपने प्यार को पढ़ाने के लिए अपने ही घर में लाखों की सेंघमारी कर डाली।

बता दें कि मामला गुजरात के राजकोट का है। यहां की रहने वाली प्रियंका परसाना पर अपने ही घर में चोरी का इल्जाम है। दरअसल, लड़की दो साल से एक लड़के को प्यार करती है। लड़के का नाम हेत शाह है,जो कमर्शियल पायलट का कोर्स करना चाहता था, लेकिन उसके पास इतने पैसे नहीं थे की वह यह कोर्स कर पाए। जब यह बात लड़की को पता चली तो उसने इसके लिए अपने ही घर में चोरी कर डाली।

बॉयफ्रेंड को पढ़ाने के लिए की चोरी

पुलिस ने बंगलूरू से लड़के के पास से चोरी किए जेवरात और कैश बरामद कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक प्रियंका ने अपने घर से कथित तौर एक करोड़ रुपए के कैश और जेवरात की चोरी की। वह चोरी के पैसे से अपने बॉयफ्रेंड के बंगलूरू स्थित पायलट ट्रेनिंग एकेडमी की फीस जमा करने वाली थी। पुलिस ने बताया कि उसने चोरी की इस घटना को बड़े ही शातिरा तरीके से आंजम दिया। लड़की ने अपने घर को तहस-नहस भी कर दिया ताकि यह मामला चोरी का लगे। लेकिन पुलिस ने प्रियंका और हेत को शनिवार पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों के पास से कैश और ज्वैलरी बरामद कर ली है।

एफआईआर वापस लेना चाहते हैं घरवाले

वहीं, जब प्रियांका के घर वालों को पता चला की यह चोरी उनकी बेटी ने अपने प्रेमी के लिए की है तो यह सुनकर वे हैरान रह गए। इससे पहले प्रियंका के पिता ने पुलिस में चोरी का केस दर्ज कराया था। हालांकि बेटी के मामले में शामिल होने की बात पता लगने पर परिवार एफआईआर वापस लेना चाहते हैं। गौरतलब है कि दोनों पिछले दो सालों से रिलेशनशिप में थे। लड़का-लड़की दोनो चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई कर रहे थे। दोनों की मुलाकात एक ट्यूशन क्लास के दौरान हुई थी।

ट्रेंडिंग वीडियो