scriptमुंबई: युवक पर किन्नर का अत्याचार, भीख मंगवाने के लिए बनाना चाहता था अपने जैसा | transgender wanted to make the young men like transgender | Patrika News
क्राइम

मुंबई: युवक पर किन्नर का अत्याचार, भीख मंगवाने के लिए बनाना चाहता था अपने जैसा

आरोपी किन्नर पीड़ित के पड़ोस में रहना वाला शख्स है।

नई दिल्लीAug 09, 2018 / 02:44 pm

Saif Ur Rehman

सांकेतिक चित्र

सांकेतिक चित्र

मुंबई। महाराष्ट्र के एक शख्स पर शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। झांसे में लेकर पीड़ित पर अत्याचार किया गया। खबरों के मुताबिक युवक पर ये ज्यादती के आरोप एक किन्नर पर लग रहे हैं। जो पीड़ित का पड़ोसी भी है।
हरियाणा: 10वीं की छात्रा से 9 माह पहले पड़ोसी ने किया था दुष्कर्म, अब बच्ची को दिया जन्म


भीख मंगवाई, यौन शोषण भी किया
किन्नर पर आरोप लगा है कि उसने पहले तो युवक से भीख मंगवाई फिर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित युवक नाट्य मंडली में महिला का किरदार निभाता था। वहीं कुछ कार्यक्रमों में वह महिलाओं की वेषभूषा पहनकर डांस भी करता नजर आता था। पांच महीने पहले पीड़ित की मुलाकात पड़ोस में रहने वाले आरोपी किन्नर से हुई। कहा जा रहा है कि किन्नर युवक को अपनी बातों में बहला फुसलाकर अपने साथ गुजरात ले गया। फिर किन्नर ने युवक को अपने समूह में शामिल कर लिया। वहां किन्नरों ने पहले तो युवक की पिटाई की फिर उसके बाद पीड़ित से भी मांगने का काम शुरू करवाया। मजबूरी में पीड़ित को भीख मांगनी पड़ी। कहा जा रहा है कि अगर युवक भीख मांगकर कम पैसे लाता तो उसकी बुरी तरह से पिटाई की जाती थी। किन्नरों के अत्याचार की इंतहा यहीं खत्म नहीं हुई, बल्कि किन्नरों ने युवक के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण भी किया। एक बार जब वह अपने दोस्त से मिलने सूरत पहुंचा, तो किन्नरों ने उसे वापस वडोदरा बुला लिया।
अपने जैसा बनाना चाहते थे किन्नर
अस्पताल भी भर्ती युवक ने बताया कि किन्नर उसे भी अपनी तरह (किन्नर) बना देना चाहते थे। इसके लिए वह उसका का ऑपरेशन भी कराने वाले थे। इसकी बीच पीड़ित वहां से मौका देखकर रफू चक्कर हो गया। भागकर वह अपने दोस्त के पास सूरत पहुंचा। पीड़ित का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालात में स्थिर है।

Home / Crime / मुंबई: युवक पर किन्नर का अत्याचार, भीख मंगवाने के लिए बनाना चाहता था अपने जैसा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो