scriptTripura BJP MLA Jadab Lal Nath Watching Porn in State Assembly, Video Viral | विधानसभा में पोर्न देख रहे थे BJP विधायक, पीछे से किसी ने बना लिया वीडियो, अब हो रहा वायरल | Patrika News

विधानसभा में पोर्न देख रहे थे BJP विधायक, पीछे से किसी ने बना लिया वीडियो, अब हो रहा वायरल

locationनई दिल्लीPublished: Mar 30, 2023 03:20:01 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

BJP MLA Watching Porn in State Assembly: विधानसभा में भाजपा के एक विधायक अपने टैब पर पोर्न देखते पकड़े गए। सदन की कार्यवाही के बीच भाजपा विधायक बड़े इत्मीनान से पोर्न देख रहे थे। जिसका किसी ने पीछे से वीडियो बना लिया। जो अब वायरल हो रहा है।

 

bjp_mla_porn.jpg
Tripura BJP MLA Jadab Lal Nath Watching Porn in State Assembly, Video Viral

BJP MLA Watching Porn in State Assembly: विधानसभा, जहां राज्य के चुने हुए प्रतिनिधि जनता का जीवन आसान बनाने के लिए नियम बनाते हैं, किसी मसले पर बहस करते हैं, वहां एक विधायक पोर्न देखते हुए पकड़े गए। मामला त्रिपुरा का है, जहां हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में भाजपा को जीत मिली है। त्रिपुरा के विधानसभा में भाजपा के एक विधायक पोर्न वीडियो देखते पकड़े गए। विधायक बड़े आराम से अपने टैब पर पोर्न देख रहे थे, जिसका किसी ने पीछे से वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। विधानसभा में पोर्न देखने वाले विधायक का नाम है- जादब लाल नाथ। जादब लाल नाथ त्रिपुरा के बागबासा विधानसभा क्षेत्र से BJP के विधायक है। हाल ही चुनाव में जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे। जहां वो सदन की कार्यवाही में भाग लेने के बदले पोर्न देखते हुए पकड़े गए।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.