scriptकांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हैक | Twitter account of Rahul Gandhi hacked | Patrika News

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हैक

Published: Nov 30, 2016 09:36:00 pm

उनके ट्विटर अकाउंट को फालो करने वाले लोग उस समय दंग रह गए जब गांधी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अश्लील भाषा में कई संदेश ट्विटर टाइम लाइन में दिखाई दिए

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट बुधवार रात हैक कर लिया गया और उससे कई अश्लील संदेश प्रसारित किए गए। उनके ट्विटर अकाउंट को फालो करने वाले लोग उस समय दंग रह गए जब गांधी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ‘ऑफिस ऑफ आरजी’ से अश्लील भाषा में कई संदेश ट्विटर टाइम लाइन में दिखाई दिए।

इस पर लोग चौकन्ने हो गए और कांग्रेस उपाध्यक्ष के कार्यालय से संपर्क साधा गया। कांग्रेस का संचार विभाग भी इस सूचना को पाकर सन्न रह गया। बाद में पार्टी के संचार विभाग से जुड़े सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की कि गांधी का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है।


चर्चा से भाग रहे हैं राहुल : रविशंकर प्रसाद
कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पास कालेधन के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तर्क नहीं है और इसलिए वह संसद में इस पर बहस से भाग रहे हैं। प्रसाद ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि विपक्षी दलों को कालेधन और नोटबंदी के मुद्दे पर संसद में गतिरोध जारी रखने के बजाय संसद में चर्चा करके अपने तर्क रखने चाहिए और सरकार का उत्तर सुनना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी के पास इन मुद्दों पर बहस के लिए तर्क नहीं है और इसी वजह से उनकी पार्टी संसद की कार्यवाही में व्यवधान पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व में दस वर्षों तक कांग्रेस का शासन रहा और इस दौरान कालेधन और भ्रष्टाचार की समस्या के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। इस दौरान 2जी घोटाला, कोयला घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाले आदि होते रहे।

यह पूछे जाने पर कि गांधी ने कहा है कि नोटबंदी के बाद 50 प्रतिशत रुपए फिर से कालेधन वालों के पास जा रहे हैं, प्रसाद ने कहा कांग्रेय उपाध्यक्ष झूठ बोल रहे हैं। मोदी सरकार ईमानदारी से काम कर रही है और यह पूरी तरह से घोटालों से मुक्त है। सरकार गरीबों के विकास के लिए काम कर रही और 75 प्रतिशत राशि विकास योजनाओं पर खर्च की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो