scriptTwo Criminals Arrested Associated with Lawrence Bishnoi gang in Delhi | दिल्ली के रोहिणी इलाके में एनकाउंटर के बाद लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार | Patrika News

दिल्ली के रोहिणी इलाके में एनकाउंटर के बाद लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

Published: Feb 03, 2023 10:45:56 am

Submitted by:

Prabhanhu Ranjan

Lawrence Bishnoi gang in Delhi: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने रोहिणी इलाके से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो कुख्यात बदमाशों को पकड़ा है। दोनों को एक एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। एनकाउंटर और बदमाशों की गिरफ्तारी की जानाकरी दिल्ली पुलिस ने दी है।

lawrence_bishnoi_gang.jpg
Lawrence Bishnoi gang

Lawrence Bishnoi Gang in Delhi: पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो कुख्यात बदमाशों को राजधानी दिल्ली में पकड़ा गया है। दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक एनकाउंटर के बाद दोनों बदमाशों को पकड़ा गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम इस समय गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के रोहिणी इलाके में दो बदमाशों के होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने छानबीन शुरू की। इसी दौरान बदमाशों की ओर से गोलीबारी हुई। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। एनकाउंटर के बाद दोनों बदमाशों को पकड़ा गया। समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के हवाले से यह सूचना दी है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.