scriptकोरोना फैलाने के नाम पर सफदरजंग अस्पताल की 2 महिला डॉक्टरों से पड़ाेसी ने की मारपीट, गिरफ्तार | Two women doctors of Safdarjung assaulted in the name of spreading corona, arrested | Patrika News

कोरोना फैलाने के नाम पर सफदरजंग अस्पताल की 2 महिला डॉक्टरों से पड़ाेसी ने की मारपीट, गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: Apr 09, 2020 08:56:50 am

Submitted by:

Dhirendra

महिला डॉक्टरों से सोशल डिस्टेंसिंग के नाम पर बदसलूकी
आरोपी ने महिला डॉक्टरों पर लगाया कोरोना फैलाने का आरोप
महिला डॉक्टरों की शिकायत पर मामला दर्ज

safdarjung.jpg
नई दिल्ली। कोरोना संकट पहले से ज्यादा गहरा गया है। देश की राजधानी दिल्ली में लोग कोरोना फैलाने और सोशल डिस्टेंसिंग के नाम पर मारपीट पर उतारू हो गए हैं। ऐसा ही एक मामला गौतम नगर इलाके से सामने आया है। इस मामले में सफदरजंग की दो महिला डॉक्टरों के साथ स्थानीय व्यक्ति ने बदसलूकी की। आरोपी ने दोनों डॉक्टरों पर कोरोना (Corona) फैलाने का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट भी की।
जानकारी के मुताबिक दोनों महिला डॉक्टर सफदरजंग अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में कार्यरत हैं। अब इस संबंध में महिला डॉक्टरों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। दिल्ली पुलिस ने डॉक्टरों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
निजामुद्दीन मरकज के मुद्दे पर ममता बनर्जी बोलीं – कोरोना को लेकर न करें सांप्रदायिक सवाल

दरअसल, बुधवार रात 9.30 बजे दोनों महिला डॉक्टर काम से लौटने के बाद कुछ जरूरी सामान लेने के लिए गुलमोहर एन्क्लेव के पास एक दुकान पर गईं। यहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने उनको सोशल डिस्टेंसिंग मेनटेन करने को कहा। जब दोनों डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें इस संबंध में जानकारी है तो आरोपी आग बबूला हो गया। आरोपी महिला डाक्टरों को पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाने की धमकी भी देने लगा।
जब महिला डॉक्टरों ने आरोपी की बात पर ध्यान नहीं दिया तो वह चिल्लाते हुए दोनों पर कोरोना फैलाने का आरोप लगा दिया। जब महिला डॉक्टर गुलमोहर एन्क्लेव से जाने लगीं तो आरोपी रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि इसके बाद उसने दोनों चिकित्सकों को गलत तरीके से छुआ। बाद में मामला बढ़ता देख वह मौके से चला गया।
DRDO ने कोरोना योद्धाओं के लिए बनाया डिसइंफेक्शन चैंबर, वायरस को रोकने में है मददगार

इस घटना के बाद दोनों डॉक्टरों ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों चिकित्सकों की मेडिकल जांच करवाई और मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
दूसरी तरफ इस घटना के बाद सफदरजंग हॉस्पिटल रेसिडेंट डॉक्टर्स ऐसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मनीष ने इस वारदात की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि महिला डॉक्टरों के साथ ऐसा क्यों किया गया, जबकि वे सिर्फ अपने घर का कुछ जरूरी सामान खरीदने गई थीं। उन्होंने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो