क्राइम

Chandrashekhar Guruji Murder: कर्नाटक में बेखौफ हुए अपराधी? जाने माने वास्तु शास्त्री की दिन दहाड़े चाकू मारकर हत्या

Chandrashekhar Guruji Murder case: कर्नाटक के हुबली के एक होटल में जाने-माने वास्तु शास्त्री चंद्रशेखर गुरुजी की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात से जुड़ी दिल दहला देने वाली वीडियो भी सामने आई है।

Jul 05, 2022 / 06:21 pm

Mahima Pandey

Video: Vastu Expert Chandrashekhar Guruji Stabbed To Death In Karnataka Hotel

कर्नाटक में अपराधियों के हौसले बुलंद हो चले हैं तभी तो दिनदहाड़े देश के जाने-माने वास्तु शास्त्री चंद्रशेखर गुरुजी की हत्या कर दी। इस हत्या का वीडियो भी सामने आया है जिसमें दो बेखौफ अपराधियों ने उन्हें चाकू से गोद डाला। ये घटना कर्नाटक के हुबली में एक होटल की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तेजी से एक्शन लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान महंतेश और मंजुनाथ के रूप में हुई है।
काफी भयानक है हत्या का वीडियो
वायरल हो रहे CCTV फूटेज में आप साफ देख सकते हैं कि चंद्रशेखर गुरुजी कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ रोड पर एक होटल के रिसेप्‍शन पर बैठे हुए हैं। उनके पास अनुयायी के रूप में दो लोग आए। एक उनके पैर छू रहा है और गुरुजी उसे आशीर्वाद दे रहे हैं। तभी बगल में खड़ा युवक उनपर चाकुओं से हमला कर देता है और लगातार हमला करता है। उसके साथ दूसरा व्यक्ति भी हमला करने लगता है। जब तक वो जमीन पर गिर नहीं जाते दोनों उनपर चाकुओं से वार करते रहते हैं। पास में ही कुर्सी पर बैठे अन्य लोग डरकर भाग जाते हैं। इसके बाद चंद्रशेखर गुरुजी की हत्या कर ये दोनों आरोपी होटल के कर्मचारियों को धमकी देकर वहाँ से भाग जाते हैं। ये घटना आज दोपहर करीब 12 बजे की है।
https://twitter.com/hashtag/murdered?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
दोनों आरोपी हुए गिरफ्तार
इस घटना की जानकारी मिलते मौके पर पुलिस आयुक्त लाभ राम और अन्य अधिकारी पहुँच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए केआईएमएस अस्पताल भेज दिया है और उनके परिवारवालों को भी इसकी सूचना दे दी। इस मामले की रिपोर्ट विजय नगर थाने में दर्ज कर ली गई है।

पुलिस ने जानकारी दी कि चंद्रशेखर गुरुजी के परिवार में 3 दिन पहले ही एक बच्चे की मौत हुई थी। इसी संबंध में वो हुबली आए हुए थे। उन्हें इस होटल के लॉबी में बुलाया गया था और फिर इस घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस ने महंतेश और मंजुनाथ नाम के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें

स्कार्पियो से कुचलकर हत्या की कोशिश, नाराज ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

कौन हैं चंद्रशेखर गुरुजी?
चंद्रशेखर गुरुजी पूरे देश में सरल वास्तु के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने मुंबई में एक ठेकेदार के रूप में अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने कोई जॉब जॉइन की थी, लेकिन सामाजिक कार्योंके प्रति उनका झुकाव कम नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने 1995 में शरण संकुल ट्रस्ट की स्थापना की थी और अपने समाजिक कार्यों की शुरुआत की। इसके बाद घर और वास्तु के जरिए वो लोगों के जीवन की समस्याओं को हल करने लगे। उन्होंने सरल वास्तु के नाम से एक चैनल भी शरू किया था। वो धीरे-धीरे लोगों में काफी लोकप्रिय होते चले गए लेकिन कई लोग मोटी फीस के बावजूद समस्या का कोई समाधान न होने से नाराज भी चल रहे थे।

Home / Crime / Chandrashekhar Guruji Murder: कर्नाटक में बेखौफ हुए अपराधी? जाने माने वास्तु शास्त्री की दिन दहाड़े चाकू मारकर हत्या

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.