scriptपश्चिम बंगाल: भाजपा कार्यालय में फांसी पर लटका मिला एक शख्स का शव, जांच शुरू | West Bengal: 42-year-old man hanged in BJP office probe begins | Patrika News

पश्चिम बंगाल: भाजपा कार्यालय में फांसी पर लटका मिला एक शख्स का शव, जांच शुरू

locationनई दिल्लीPublished: Apr 04, 2019 11:43:15 am

Submitted by:

Dhirendra

गुरुवार सुबह हुआ मामले का खुलासा
सिलीगुड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की
भाजपा के बूथ कार्यालय में मिला शव

fanda

पश्चिम बंगाल: BJP ऑफिस में फांसी से लटका मिला एक शख्स का शव, जांच शुरू

कोलकाता। लोकसभा चुनाव को लेकर जहां एक तरफ देश भर में राजनीतिक आरोप-प्रत्‍यारोप चरम पर है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सिलीगुड़ी कार्यालय में गुरुवार सुबह एक व्‍यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। जानकारी के मुताबिक मृतक व्‍यक्ति 42 साल का है। यह घटना सिलीगुड़ी भाजपा बूथ ऑफिस की है। भाजपा कार्यालय में शव रस्सी से झूलता हुआ मिला है।
विवेक ओबेरॉय का बड़ा बयान, पता नहीं, वो फिल्‍म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ से डरते हैं या…

जांच में जुटी सिलीगुड़ी पुलिस

गुरुवार सुबह मामले का खुलासा होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही लोगों ने इस बात की सूचना स्‍थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी हासिल की है। फिलहाल थाना पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है।
https://twitter.com/ANI/status/1113631659545509888?ref_src=twsrc%5Etfw
स्‍पीड ब्रेकर दीदी

बता दें कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिलीगुड़ी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी को ‘स्पीड ब्रेकर दीदी’ करार दिया था। उन्‍होंने सीएम ममता बनर्जी पर राज्य में विकास को रोकने का आरोप लगाया था। पीएम ने कहा था कि कांग्रेस और ममता बनर्जी को गरीबी चाहिए ताकि वोट बटोर सकें। हमारी सरकार ने गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रति वर्ष 5 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया है लेकिन स्पीड ब्रेकर दीदी ने इस योजना पर पश्चिम बंगाल में रोक लगा दी
https://twitter.com/hashtag/WestBengal?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

ट्रेंडिंग वीडियो