scriptपश्चिम बंगाल: भाजपा स्थानीय नेता की बेरहमी से हत्या, TMC कार्यकर्ताओं पर आरोप | West Bengal: BJP local leader brutally murdered in hooghly | Patrika News

पश्चिम बंगाल: भाजपा स्थानीय नेता की बेरहमी से हत्या, TMC कार्यकर्ताओं पर आरोप

locationनई दिल्लीPublished: Oct 28, 2019 12:12:16 pm

Submitted by:

Mohit sharma

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में भाजपा के एक स्थानीय नेता की बेरहमी से हत्या कर दी गई
भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर कार्यकर्ता की हत्या का आरोप लगाया है।
टीएमसी ने भाजपा के सभी आरोपी को गलत व राजनीति से प्रेरित बताया है

b.png

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां आरामबाग क्षेत्र में भाजपा के एक स्थानीय नेता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। भाजपा नेता की हत्या से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान आमिर खान के रूप में हुई है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर कार्यकर्ता की हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि टीएमसी ने भाजपा के सभी आरोपी को गलत व राजनीति से प्रेरित बताया है।

इस वैज्ञानिक ने देखा था चांद पर गांव बसाने का सपना, कुछ ऐसा होता नजारा

पुलिस के अनुसार रविवार को भाजपा नेता की हत्या मामले में 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के स्थानीय नेता शेख आमिर खान पर टीएमसी सर्मथकों ने धारदार हथियार व लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले में आमिर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

असफलता के बाद भी इतिहास में दर्ज हो गया यह मून मिशन, चांद के पास हुआ था विस्फोट

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां लंबे समय से भाजपा व तृणमूल कांग्रेस के बीच तनातनी का माहौल चल रहा है। थोड़े दिन पहले यहां दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट व झड़पें भी हुईं थी। भाजपा का आरोप है कि बंगाल में जंगल राज चल रहा है। यहां कोई कानून व्यवस्था नहीं है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो