
ईडी केडी सिंह के जवाबों से संतुष्ट नहीं।
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी सरगर्मी के बीच आज प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बड़ा झटका दिया है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेता केडी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। केडी सिंह को ममता बनर्जी का करीबी माना जाता है। केडी की गिरफ्तारी से टीएमसी की चुनावी रणनीति प्रभावित होने की भी आशंका जताई जा रही है।
ईडी ने पूछताछ के बाद लिया यह फैसला
बता दें कि टीएमसी के पूर्व राज्यसभा सांसद केडी सिंह को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के बाद हिरासत में लिया है। अलकेमिस्ट समूह के प्रमुख केडी सिंह का रोजवैली और सारदा चिटफंड मामले में आया था। उन्हें आज ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। लंबे समय तक पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने केडी सिंह के आवास सहित कुछ अन्य ठिकानों से छापेमारी कर 32 लाख रुपए नकद तथा 10 हजार अमेरिकी डॉलर जब्त किए थे।
Updated on:
13 Jan 2021, 2:19 PM IST
Published on:
13 Jan 2021, 2:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.