क्राइम

भीड़ ने पुलिस थाने पर किया हमला, TMC कार्यकर्ता को जबरन छुड़ाया

पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले में एक पुलिस थाना के बाहर लोगों के एक समूह ने धावा बोला, टीएमसी कार्यकर्ता को जबरन छुड़ाया

Sep 19, 2015 / 01:26 pm

सुभेश शर्मा

west bengal

वीरभूम। पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले में एक पुलिस थाना के बाहर लोगों के एक समूह ने धावा बोल दिया। पुलिस अधिकारी पर हमला कर एक तृणमूल कार्यकर्ता को जबरन मुक्त करा लिया। हालांकि बाद में कार्यकर्ता ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस ने बताया कि महिलाओं सहित लोगों के एक बड़े समूह ने पुलिस थाना और थाना प्रभारी अबुल अली पर भी हमला किया और टीएमसी कार्यकर्ता खिलाफत अली को वहां से बाहर निकाल ले गए। एक पुराने मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटों पहले उसे गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उसने आत्मसमर्पण कर दिया।

Home / Crime / भीड़ ने पुलिस थाने पर किया हमला, TMC कार्यकर्ता को जबरन छुड़ाया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.