scriptWest Bengal: TMC के दो गुटों में जमकर गोलीबारी, एक की मौत, दो घायल | West Bengal: One People Died In Firing Between Two Group | Patrika News
क्राइम

West Bengal: TMC के दो गुटों में जमकर गोलीबारी, एक की मौत, दो घायल

West Bengal: तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में गोलीबारी
गोलीबारी में एक की मौत, दो लोग घायल

Nov 12, 2020 / 02:35 pm

Kaushlendra Pathak

firing.jpg

दो गुटों में फायरिंग।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) से बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के पश्चिम बर्धवान जिले में गुरुवार सुबह सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने खुद इस घटना की पुष्टि की है।
TMC के दो गुटों में गोलीबारी

जानकारी के मुताबिक, कोयला संभालने के विवाद को लेकर बुधवार रात को खशकोजोवाड़ा कोयला खदान इलाके में झड़प के बाद ये घटना हुई। रिपोर्ट के अनुसार धर्मबीर नोनिया नामक व्यक्ति को प्रतिद्वंद्वी समूह के बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, इस भीषण गोलीबारी के दौरान घायल हुए दो अन्य लोगों को दुगार्पुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुस्साए लोगों ने अंडाल पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया। इधर, पुलिस ने घटना में FIR दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जल्द से जल्द अारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Home / Crime / West Bengal: TMC के दो गुटों में जमकर गोलीबारी, एक की मौत, दो घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो