क्राइम

West Bengal: कूच बिहार में TMC के 2 गुटों में संघर्ष, कई लोग घायल

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में भिड़ंत हो गई है
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया है

Nov 06, 2020 / 04:59 pm

Mohit sharma

West Bengal: कूच बिहार में TMC के 2 गुटों में संघर्ष, कई लोग घायल

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में भिड़ंत हो गई है, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर फसाद को किसी तरह से शांत कराया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया है। टीएमसी कार्यकर्ताओं के दो गुटों में संघर्ष ऐसे समय हुआ है, जब केंद्रीय गृहमंत्री और वरिष्ठ भाजपा ने अमित शाह पश्चिम बंगाल पहुंचे हुए हैं।

 

https://twitter.com/ANI/status/1324659477585383424?ref_src=twsrc%5Etfw

गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन गुरुवार को बांकुड़ा में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन राजनीतिक पंडितों और विपक्ष के नेताओं पर निशाना साधा, जो 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान उनके दावे की हंसी उड़ा रहे थे। गृहमंत्री अमित शाह ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में अगर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बनाई हुई कार्ययोजना पर निष्ठा के साथ काम किया तो भाजपा दो सौ से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।

Home / Crime / West Bengal: कूच बिहार में TMC के 2 गुटों में संघर्ष, कई लोग घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.