29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपत्तिजनक पोस्ट करने पर Whats App ग्रुप का एडमिन गिरफ्तार, आप भी हो जाएं सावधान

लगातार आपत्तिजनक पोस्ट करने पर कश्मीर में एक वाट्सएप ग्रुप का एडमिन गिरफ्तार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

ashutosh tiwari

•

Updated: 21 Nov 2017, 8:02 PM IST

whatsapp

जम्मू। कश्मीर घाटी में एक युवक को वाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक मैसेज करना भारी पड़ा। पुलिस ने ग्रुप के एडमिन को गिरफ्तार कर लिया है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि कश्मीर घाटी में कई देश विरोधी ग्रुप सक्रिय हैं। इसमें से एक ग्रुप का एडिमन कई दिनों से पुलिस के निशाने पर था। पुलिस ने मंगलवार को श्रीनगर के नूरबाग एरिया से ग्रुप के एडमिन को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान चुनौद पैरी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक कानून व्यवस्था को बिगाड़ने के आरोप में जुनौद को कई दिनों से पुलिस खोज रही थी लेकिन पिछले एक महीने से वो पुलिस को चकमा देता जा रहा था। मंगलवार को पुलिस की स्पेशन टीम ने उसे श्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया।

बिहार में भी पुलिस ने दी है चेतावनी
हाल ही में दरभंगा में सोशल मीडिया के जरिए हिंसा भड़काने के मामले से सबक लेते हुए पुलिस ने नए निर्देश जारी किए थे। दरभंगा पुलिस के मुताबिक कई अराजग तत्व सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से आपत्तिजनक चीजें शेयर कर रहे है। जिस वजह से समाज में धार्मिक उन्माद की स्थिति पैदा हो रही है। ऐसे में अब अगर फेसबुक वाट्सएप के जरिए कोई आपत्तिजनक सामग्री डाली जाती है तो ग्रुप के एडमिन पर सीधे कार्रवाई की जाएगी। दरभंगा पुलिस ने अपने नए दिशा निर्देश में कहा कि अगर कोई व्यक्ति ग्रुप बनाता है तो उस उस ग्रुप की पूरी तरह से जिम्मेदारी लेनी होगी। एडमिन किसी ऐसे शख्स को न जोड़े जिस वो नहीं जानता है। इसके साथ अगर ग्रुप में कोई आपत्तिजनक पोस्ट, फोटो या वीडियो डाला जाता है तो ग्रुप एडमिन को तुरंत उसका खंडन कर उस व्यक्ति को ग्रुप से हटाना होगा।

फेसबुक भी कर रहा ऐसे लोगों पर कार्रवाई
वहीं दूसरी ओर फेसबुक ट्विटर भी आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर शिकंजा कस रहे हैं। हाल ही में सरकार के कहने पर ट्विटर ने 100 से अकाउंटों को ब्लाक किया था। फेसबुक भी इस मामले में पीछे नहीं है। फेसबुक भी बड़ी संख्या में उन अकाउंटों को डिएक्टिवेट कर रहा है जिनसे आपत्तिजनक पोस्ट की जा रही है।

यह भी देखें: कश्मीर घाटी में 3 आतंकियों को सेना ने किया ढेर