क्राइम

प्रेग्नेंट पत्नी पर जबरन संबंध बनाने का डाल रहा था दबाव, अब बीवी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

एक पत्नी ने अपने पति पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं।

नई दिल्लीDec 06, 2018 / 03:06 pm

Kaushlendra Pathak

प्रेग्नेंट पत्नी पर जबरन संबंध बनाने का डाल रहा था दबाव, अब बीवी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

नई दिल्ली। कोलकाता से एक दिलदहलाने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां एक पत्नी ने अपने पति पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का आरोप है कि प्रेग्नेंट होने पर भी उसका पति उससे जबरन संबंध बनाना चाहता था। वहीं, अब महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
यह है पूरा मामला…

पुलिस के मुताबिक, एक महिला ने अपने पति पर हैवानियत का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए परेशान करने का आरोप भी लगाया है। महिला ने कहा कि प्रेग्‍नेंट होने के बावजूद उसके साथ शारीरिक उत्पीड़न किया जाता था। इस पूरे मामले में महिला ने कोर्ट का रुख किया जिसके बाद मैरिटल रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, पुलिस जांच में पाया गया है कि जब शादी तय हुई थी तो महिला के परिवार को बताया गया था कि शख्स निजी बैंक में एक वरिष्ठ अधिकारी है। मगर बांसबेरिया स्थित अपने ससुराल पहुंचने पर महिला को पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है और उसका पति एक छोटी कंपनी में कनिष्ठ कर्मचारी है। महिला का दावा है कि कुछ दिनों बाद उसने उस नौकरी पर भी जाना बंद कर दिया।
सच सामने आने के बाद महिला ने उठाया यह कदम

सच जानने के बाद महिला ने अपने पति को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पति जबरन उसके साथ संबंध बनाता और उसके ससुरालवाले उसे यातनाएं देते। महिला का दावा है कि उसने अदालत का दरवाजा इसलिए खटखटाया है क्योंकि उसके पास कोई और चारा नहीं था। जांच अधिकारी का कहना है कि हम इस मामले के सभी पहलुओं को देख रहे हैं और कानूनी सहायता ले रहे हैं। जब तक सारा सच सामने नहीं आ जाएगा, हम किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहते।
 

Home / Crime / प्रेग्नेंट पत्नी पर जबरन संबंध बनाने का डाल रहा था दबाव, अब बीवी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.