पति के साथ सोने से पत्नी ने कर दिया इनकार, गुस्से में आकर बीवी को मार डाला, पकड़े जाने पर उगले कई राज
झांसीPublished: Jul 01, 2023 05:08:26 pm
Jhansi Crime News: घटना यूपी के झांसी जिले की है। इस दिल दहलाने वाली घटना को एक हफ्ते का समय हो गया है। बात 24 जून की है। बिजौली निवासी संजीव रायकवार ने पत्नी रेखा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद वह यहां से भाग निकला था। पुलिस उसकी तब से तलाश में जुटी थी।
झांसी प्रेमनगर के बिजौली इलाके में पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या करके दिल्ली भाग निकले पति को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पिछले छह दिन से वह दिल्ली में था। आज गुपचुप तरीक से वह झांसी लौटा लेकिन, पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस ने आरोपी को ललितपुर रोड से देर-रात गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपी को जेल भेज दिया गया है।