scriptपुणेः पूर्व प्रेमी के चक्कर में शादी के 13 दिन बाद ही नई बहू ने किया पति का कत्ल | Wife with her lover killed her husband on 13th day of marriage in pune | Patrika News

पुणेः पूर्व प्रेमी के चक्कर में शादी के 13 दिन बाद ही नई बहू ने किया पति का कत्ल

Published: Jun 04, 2018 12:01:01 pm

Submitted by:

Shweta Singh

पुलिस ने मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Wife with her lover killed her husband on 13th day of marriage in pune

पुणेः पूर्व प्रेमी के चक्कर में शादी के 13 दिन बाद ही नई बहू ने किया पति का कत्ल

मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे में एक नई नवेली दुल्हन ने अपनी शादी के तेरहवें दिन ही अपनी पति का ऐसा हाल किया जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल अपने प्रेमी के चक्कर में उसने अपने पति को मारने की साजिश की और साथ घूमने निकले अपने पति को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या को लूटपाट की घटना का रूप देने की थी योजना

ये घटना महाबलेश्वर के पसरणी घाट इलाके में अंजाम दी गई। इस सनसनीखेज हत्या का राज खुलने के बाद सभी दंग रह गए। जानकारी के मुताबिक शनिवार को पुणे निवासी आनंद कांबले को धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतारा गया। हत्या के साजिशकर्ता यानी मृतक की पत्नी दीक्षा और उसके प्रेमी इस वारदात को लूटपाट की घटना का रूप देने की योजना की थी। लेकिन उनका ये कृत्य ज्यादा दिन तक छिप नहीं पाया, और जल्द ही पुलिस ने उनके राज का खुलासा कर दिया।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

पुलिस ने इस घटनाक्रम के बारे में बताते हुए जानकारी दी कि बीते शनिवार को आनंद और उनकी पत्नी दीक्षा महाबलेश्वर घूमने के लिए निकले थे। रास्ते में दीक्षा ने मिचली का बहाना बनाकर गाड़ी किनारे लगाने को कहा। इसके बाद जब वे दोनों कार से बाहर आए तो अचानक बाइक पर दो बदमाश आए और उन्होंने आनंद पर धारदार हथियार से कई बार हमला किया। आनंद को खून से सना छोड़ वे बाइक सवार मौके से फरार हो गए। बता दें कि गाड़ी में दीक्षा का दोस्त निखिल और उसकी पत्नी भी साथ में सफर कर रहे थे।

हाथी के सामने जानवर बना इंसान, मंदिर से भगाने के लिए अपनाया ये बेरहम तरीका

पत्नी ने की थी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

अफरा-तफरी में आनंद को पास के अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दीक्षा अपने पति पर हमला होते देख बेहोश हो गई थी और होश में आने के बाद अपने बयान में कहा कि बाइक सवार बदमाश लूट के इरादे से आए थे।

हत्या के आरोप में दोनों गिरफ्तार
पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद जांच शुरू की। जिसके बाद आरोपियों के पत्ते खुल गए। महाबलेश्वर पुलिस की सख्ती दीक्षा के दोस्त निखिल से बर्दाश्त नहीं हुई और उसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने दीक्षा और अपने प्रेम संबंध का खुलासा किया और बताया कि उन दोनों ने ही आनंद की हत्या करवाई है। पुलिस ने रविवार को हत्या के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो