scriptमहाराष्ट्र में मंत्रालय से कूदकर महिला ने खुदकुशी करने की कोशिश की | Woman attempted suicide at Maharashtra secretariat victim in hospital | Patrika News

महाराष्ट्र में मंत्रालय से कूदकर महिला ने खुदकुशी करने की कोशिश की

locationनई दिल्लीPublished: Dec 14, 2019 10:37:33 am

Submitted by:

Prashant Jha

पीड़ित महिला ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया
महिला का पति पुलिस हिरासत में बंद
महिला की हालत खतरे से बाहर

महाराष्ट्र में मंत्रालय से कूदकर महिला ने खुदकुशी करने की कोशिश की

महाराष्ट्र में मंत्रालय से कूदकर महिला ने खुदकुशी करने की कोशिश की

नई दिल्ली। एक महिला ने राज्य सरकार के मुख्यालय ‘मंत्रालय’ की पांचवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। हालांकि, कूदने के बाद वह दूसरी मंजिल पर लगे जाल में फंस गई और बच गई। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला अभी जॉर्ज हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती है। उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

पति को हिरासत से छुड़वाने के लिए मंत्रालय का काट रही चक्कर

शुक्रवार की दोपहर सैकड़ों लोग विभिन्न सरकारी कार्यालयों के बाहर थे, तभी महिला दीवार पर चढ़ी और कूद गई। वह कुछ देर तक वहीं बिना हिले पड़ी रही। बाद में सुरक्षाकर्मी आए और उन्होंने उसे जाल से बाहर निकाला। मरीन लाइन्स पुलिस स्टेशन में महिला के पति हिरासत में है और उसकी पहचान ठाणे की प्रियंका गुप्ता के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ पूर्वोत्तर में हिंसक प्रदर्शन, असम के डिब्रूगढ़ में सीएम आवास पर पथराव

मंत्रालय से कूदकर खुदकुशी का यह छठा मामला

स्थानीय पुलिस की हिरासत में उसका पति है और उसी को छुड़वाने के लिए वह मंत्रालय के चक्कर लगाया करती थी। लेकिन, उसे कोई मदद नहीं मिली। पिछले कुछ सालों में मंत्रालय से कूदकर खुदकुशी की कोशिश का यह छठा मामला है। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई थी। इसमें एक बुजुर्ग किसान द्वारा जहर खाकर खुदकुशी भी शामिल है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो