scriptबिहार: हत्या के शक में महिला को निर्वस्त्र घुमाने पर 15 आरोपी गिरफ्तार, तेजस्वी बोले- कुशासनी राज | woman beaten to death over suspicion of murder | Patrika News

बिहार: हत्या के शक में महिला को निर्वस्त्र घुमाने पर 15 आरोपी गिरफ्तार, तेजस्वी बोले- कुशासनी राज

locationनई दिल्लीPublished: Aug 21, 2018 12:09:57 pm

Submitted by:

Saif Ur Rehman

बिहार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इस घटना पर सरकार पर निशाना साधा है।

Bihar

बकरीद की तैयारी: सलमान खान और करण-अर्जुन को कड़ी टक्कर दे रहा है बाहुबली

पटना। मानवता को शर्मसार करने वाली ये घटना सुशासन बाबू के कहे जाने वाले नीतीश कुमार के राज्य बिहार आई है। महिला को शक की बिनाह पर निर्वस्त्र पिटाई और घुमाया गया। अब इस मामले 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को नालंदा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भीड़ ने महिला के कपड़े उतारे

मॉब लिंचिंग की ये घटना भोजपुर जिले के बिहिया से आई है। भीड़ ने एक महिला के शरीर से पहले कपड़े उतारे फिर नग्न कर परेड कराई और दौड़ा-दौड़ा कर उसकी मार पिटाई की। इंसानियत का जब जनाजा निकल रहा था तब वहां किसी ने महिला को बचाने का भी प्रयास नहीं किया। बल्कि वीडियो बनाते रहे।
महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान: वाजपेयी को बताया जम्‍मू-कश्‍मीर का मसीहा

https://twitter.com/hashtag/Bihar?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/Bihar?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
हत्या के शक में पीटा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहिया रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला। आशंका जताई गई कि युवक का कत्ल कहीं और किया गया और शव को रेलवे स्टेशन के पास फेंक दिया गया। मृतक के परिवार वालों ने स्टेशन के पास रहने वाली एक महिला पर शक जताया। यहां फिर लोग एकत्रित होने लगे और महिला के घर पर धावा बोलते हुए उसे घर से खींचकर बाहर निकाल लिया। महिला के कपड़े फाड़े गए। निर्वस्त्र कर घुमाया भी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उसके घर को भी जला दिया गया। महिला अब अस्पताल में भर्ती है। वहीं खबर ये भी है कि भीड़ ने कई ट्रेनों में तोड़फोड़ भी किए। भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को हवा में फायर करनी पड़ी। इस बीच खबर आई कि बिहिया एसएचओ समेत आठ पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर दिया गया। सीनियर पुलिस बिहिया में कैंपेन कर रहे हैं।
https://twitter.com/yadavtejashwi/status/1031756897102090245?ref_src=twsrc%5Etfw
तेजस्वी यादव ने बोला हमला

इस शर्मसार कर देने वाली घटना पर बिहार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया कर बिहार सरकार पर निशाना साथ। उन्होंने ट्वीट किया, माननीय मुख्यमंत्री जी, ये क्या हो रहा है मेरे बिहार में? आज एक महिला को निर्वस्तर कर सड़क पर दौड़ा कर पीटा गया है। कहां दुबके हुए है ख़ुलासा मियाँ @SushilModi जी? आपने बिहार को महाजंगलराज और राक्षस राज में तब्दील कर दिया है। आपको सबकुछ मंगलमय दिख रहा है क्या?
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो