क्राइम

तमिलनाडु: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर महिला ने बोला पति पर हमला, दांत से काटा प्राइवेट पार्ट

आरोपी महिला अपने पति को चकमा देकर प्रेमी के साथ समय बिता रही थी। ढूंढते-ढूंढते पति ने पत्नी को आपत्तिजनक हालत में पाया।

Aug 03, 2018 / 07:00 pm

Kapil Tiwari

Woman Bite Her Husband Penis

चेन्नई। तमिलनाडु के वेल्लोर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पति के साथ वो हश्र किया जो शायद दुश्मन भी ना करे। दरअसल, जब महिला के पति ने उसको प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया तो पत्नी ने ही उल्टा पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। पत्नी ने अपने दांतो से पति के प्राइवेट पार्ट को ही काट लिया।

प्रेमी के साथ पकड़ी गई महिला तो काट लिया पति का प्राइवेट पार्ट

घटना वेल्लोर के गुड़ियाथम स्थित तुरईमल्लाई गांव की है। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वेल्लोर पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वैसे तो घटना बीते सोमवार की है, लेकिन पुलिस के प्रकाश में ये मामला गुरुवार को आया है। जानकारी के मुताबिक, 45 वर्षीय जयंती अपने 55 वर्षीय पति सेंतामराई के साथ गांव में रहती है। सेंतामराई एक किसान है। पुलिस ने बताया कि जयंती और सेंतामराई रविवार को मंदिर के आदी माह पर्व में हिस्सा लेने गई थी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मंदिर के कार्यक्रम के बाद वे एक नाटक देखने गए जहां से थके होने का बहाना करके जयंती भीड़ से निकल गई।

बदनामी और पिटाई के डर से महिला ने उठाया ये कदम

जयंती जब काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो सेंतामराई को शक हुआ। इसके बाद सेंतामराई परेशान होकर उसे ढूंढने लगा। बाद में जयंती गांव में ही अपने प्रेमी धतचन्नामूर्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली। धतचन्नामूर्ति भी उसी गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, ‘गुस्साए सेंतामराई ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को पकड़ लिया और कहा कि वह उनकी सच्चाई सबको बताएगा। बाहर शोर के चलते किसी को उनकी आवाज सुनाई नहीं दी।’ ये सुनकर जयंती घबरा गई। सेंतामराई और धतचन्नामूर्ति के बीच वहां पर हाथापाई भी हुई। जयंती को लगा कि अगर यहां भीड़ आ गई तो मामला बढ़ जाएगा और गांववाले उसकी पिटाई भी कर देंगे, इसीलिए उसने तुरंत पति पर हमलि कर दिया और उसके प्राइवेट पार्ट को दांतों से काट लिया।

पुलिस की गिरफ्त में आई आरोपी महिला

सेंतामराई इसके बाद खून से लथपथ हो गया। ये देख गांववालों ने तुरंत सेंतामराई को अस्पताल पहुंचाया और उसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। इस दौरान पत्नी अपने प्रेमी के साथ वहां से भाग चुकी थी, लेकिन पुलिस जयंती को पकड़ लिया और आईपीसी की धारा 294 बी, 324 और 307 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Home / Crime / तमिलनाडु: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर महिला ने बोला पति पर हमला, दांत से काटा प्राइवेट पार्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.