यह है पूरा मामला….
बताया जा रहा है कि 38 वर्षीय महिला की बड़ी बहन भटिंडा के रामा में रहती है। वह अपनी बड़ी बहन के घर पहुंच गई और उसके जेठ के बेटे से अपनी शादी कराने की जिद पर अड़ गई। देखते ही देखते गली में हंगामा हो गया। जब उसे पता चला कि युवक अपने घर पर नहीं है, तो महिला वहां से चली गई। इसके बाद वह सीधे महिला उस जगह पहुंच गई, जहां लड़का काम करता था। महिला को अपने ऑफिस में देखकर युवक घबरा गया। क्योंकि, युवक के ऑफिस में जाकर महिला उससे शादी की जिद पर अड़ गई। लोकलाज के चलते युवक ने उसकी बात का जवाब नहीं दिया। इस पर महिला ने कॉकरोच मारने वाली चॉक खाने का ड्रामा किया। घटना का पता चलते ही थाना रामा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

मदद को समझ बैठी प्यार एएसआइ गुरमेज सिंह ने बताया कि महिला जब भी अपनी बड़ी बहन से मिलने आती थी, तो वापसी में उसे छोड़ने के लिए वह गोनियाना तक अपने जेठ के बेटे को भेजती थी। बस इतनी सी बात को महिला ने प्यार समझ लिया और अपने तीन बच्चों को छोड़कर युवक से शादी करने के लिए रामा पहुंच गई। हालांकि, पुलिस महिला को समझा रही है और कोशिश कर रही है कि उसे वापस भेज दिया जाए। लेकिन, महिला के ड्रामा से पूरे इलाके में हलचल मच गया और युवक के घरवाले काफी तनाव में आ गए हैं। अब देखना यह है कि महिला वापस जाती है या फिर अपने प्यार की खातिर और कोई ड्रामा करती है।