scriptदेवर के प्यार में पागल भाभी ने कर दी पति की हत्या, फिर इस तरह लाश को लगा दिया ठिकाना | woman murder husband with help of brother in law | Patrika News

देवर के प्यार में पागल भाभी ने कर दी पति की हत्या, फिर इस तरह लाश को लगा दिया ठिकाना

locationनई दिल्लीPublished: Jan 19, 2019 01:37:32 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

महिला ने देवर संग मिलकर पति की निर्मम हत्या कर दी।

hatya

देवर के प्यार में पागल भाभी ने कर दी पति की हत्या, फिर इस तरह लाश को लगा दिया ठिकाना

नई दिल्ली। बिहार से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। खगड़िया में एक महिला ने अपने देवर संग मिलकर पति की निर्मम हत्या कर दी और उसकी लाश को ठिकाना लगा दिया। लेकिन, यह राज छिप नहीं सका और पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, देवर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
देवर संग मिलकर महिला ने पति की हत्या कर दी

जानकारी के मुताबिक, महिला के अपने देवर संग अवैध संबंध थे। महिला ने बताया कि उसका देवर दिल्ली में रहता था। बीते 16 जनवरी की शाम करीब साढ़े सात बजे फोन किया कि वह खगड़िया आ गया है। मगर वह 12 बजे रात में घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाने लगा। महिला ने जब दरवाजा खोला तो अचानक उसका देवर उसके पति पर हथौड़े से हमला करने लगा। इसके बाद कुदाल से काटकर उसकी डेड बॉडी को गुटखा के बैग में बंद कर घर के बगल में ही दफना दिया।
आरोपी महिला ने कबूला जुर्म

हालांकि, यह राज छिप नहीं सका और लोगों की इसकी भनक। इसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को बाहर निकाला। इसके बाद डेड बॉडी को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, पुलिस ने आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान महिला हत्या की बात कबूल ली। वहीं, महिला का देवर फरार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, उसका लोकेशन फिलहाल दिल्ली बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इधर, पुलिस ने घटनास्थल से हथौड़ी, हत्या के समय पहनी साड़ी और कुदाल भी बरामद कर लिया है। खगड़िया के सदर एसडीपीओ आलोक रंज ने बताया कि व्यवसायी दीपक की निर्मम हत्या उसकी पत्नी ने ही प्रेमी देवर से मिलकर कर दी। पूरे मामले का खुलासा हो गया है। हत्या में उपयोग किए गए धारदार हथियार भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल आगे की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो