गुरुग्राम। राजस्थान के बाद अब हरियाणा के गुरुग्राम में भी रहस्यमयी तरीके के महिलाओं के बाल काटने की खबरें आ रही हैं। बीते बुधवार को ही तीन गांव में तीन अलग-अलग महिलाओं की चोटी काटने से दहशत फैल गया है। जिन महिलाओं के बाल काटे गए हैं वो बुरी तरह डर गई हैं। इसी बीच गुरुवार को माता कॉलोनी में लोगों ने एक संदिग्ध महिला को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। लोगों का कहना है कि यह गांव में घूम-घूम कर महिलाओं के बाल काटती है। पशुओं को चराने गई महिला के बाल कटें गौरतलब है कि पहले तो लोग बाल काटने की घटना के पीछे भूत-प्रेत की साया मानते थे, तो कुछ लोग इसे सिर्फ अंधविश्वास मानते थे। बुधवार को ही पुन्हाना खंड के झारपुरी में पशुओं को चराने गई एक महिला की चोटी काट ली गई थी। महिला के मुताबिक महिला को अचानक झटका लगा था और वो बेहोश हो गई। जब होश में आई तो उसकी चोटी कटी हुई थी। ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस ने दी पॉर्न देखने की सलाह तो हो गई गिरफ्तार रात में पहरेदार कर रहे हैं पुरुष कुछ ऐसी ही घटनाएं राजस्थान के जयपुर और आसपास के इलाकों में भी देखी गई है। यहां तो महिलाओं में इतना खौफ है कि कई स्थानों पर अकेले महिलाएं घर से बाहर भी नहीं निकलती हैं। गांव के बाहर रात में पुरुष पहरेदारी करने को मजूबर हैं। घर और बाल पर लहसुन बांध रही हैं महिलाएं खौफ को खत्म करने के लिए हालात ये हैं कि कुछ महिलाएं तो बालों में लहसुन और मिर्च की माला बनाकर बंधने लगी हैं। तो कुछ लोगों ने घर की दीवार को मेहंदी से लीप दिया है। कुछ मामलों में महिलाओं के शरीर पर सिंदूर और त्रिशूल भी बना दिए गए थे। सोशल मीडिया पर अफवाहों की बाढ़ इस तरह की घटनाओं के लेकर फेसबुक और वाट्सएप पर कई तरह के मैसेज भी भेजे जा रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत बढ़ती जा रही है। लागातर बढ़ती इन घटनाओं को लेकर पुलिस और प्रशासन भी कुछ नहीं कह पा रहा है। कुछ इलाकों में पुलिस ने रात में गश्ती शुरु कर दी है।