क्राइम

दंगल गर्ल जायरा समीर से फ्लाइट में अधेड़ ने की छेड़छाड़, वीडियो हुआ वायरल

दंगल गर्ल का है कि विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में थी, तभी उनके ठीक पीछे बैठे शख्स ने उनके साथ गलत हरकत कर दी।

नई दिल्लीDec 10, 2017 / 08:40 am

Mohit sharma

मुंबई। हरियाणा की फुगाट बहनों पर बनी दंगल फिल्म में अपने शानदार रोल से सबका ध्यान खींचने वाली जायरा वसीम के साथ फ्लाइट में छेड़-छाड़ का मामला सामने आया है। यही नहीं जायरा ने अपने साथ घटी इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल साइट पर भी अपलोड किया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि जायरा रोते बिलखते हुए अपने साथ हुई ज्यादती की कहानी बयां कर रही है। दंगल गर्ल का है कि विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में जब वह यात्रा कर रही थी, तभी उनके ठीक पीछे बैठे शख्स ने उनके साथ गलत हरकत कर दी। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस घटना की शिकायत करने के बाद भी फ्लाइट क्रू ने उस पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई। बता दें कि इस फ्लाइट जायरा दिल्ली से मुंबई जा रही थीं।

गलत तरीके से कर रहा था टच

दंगल गर्ल जायरा समीर ने इस घटना के बाद फ्लाइट से ही इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखकर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मेरे पीछे बैठा एक अधेड़ उम्र का शख्स फ्लाइट में कम रोश्नी का फायदा उठा रहा है। दरअसल वह अपने पैरों से मेरी गर्दन और पीठ को गलत तरीके से टच कर रहा था। उन्होंने बताया कि जब मैंने इसका विरोध किया, तो उसने फ्लाइट टर्बुलेंस की बात कहकर मामले को टालना चाहा। लेकिन, वह बाद में फिर से इस तरह की हरकत करने लगा। तभी मुझे इस घटना की वीडियो बनाने का खयाल आया है। लेकिन लाइट कम होने की वजह से ये हो न सका।

लाइव वीडियो कर सुनाई आप बीती

मुंबई पहुंचने के बाद दंगल गर्ल ने एक लाइव वीडियो भी किया। इस वीडियो में जायरा साफ राते बिलखते दिखाई दे रही है। इस वीडियो में वह अपने साथ होने वाली घटन की जानकारी देते हुए आपबीती सुना रही है। जायरा का कहना है कि जब उनके साथ यह घटना हो रही थी तो वहां मौजूद लोगों में से किसी ने उनकी मदद नहीं की।

Home / Crime / दंगल गर्ल जायरा समीर से फ्लाइट में अधेड़ ने की छेड़छाड़, वीडियो हुआ वायरल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.