scriptएसिड अटैक: पडो़सी ने महिला पर फेंका तेजाब | Acid attack: Neighbor threw acid on woman | Patrika News

एसिड अटैक: पडो़सी ने महिला पर फेंका तेजाब

locationडबराPublished: Jun 06, 2022 07:08:24 pm

Submitted by:

Avdhesh Shrivastava

वारदात सुबह हजीरा इलाके में हुई से बस्ती में दहशत हो गई। एसिड अटैक कर आरोपी फरार हो गया। मोहल्ले में उसकी शोहरत खुराफातियों की है। वारदात में महिला का चेहरा, गर्दन और हाथ झुलस गए।

एसिड अटैक: पडो़सी ने महिला पर फेंका तेजाब

एसिड अटैक: पडो़सी ने महिला पर फेंका तेजाब

ग्वालियर. 52 साल की महिला पर उनके पड़ोसी ने तेजाब फेंक दिया। वारदात सुबह हजीरा इलाके में हुई। उससे बस्ती में दहशत हो गई। एसिड अटैक कर आरोपी फरार हो गया। मोहल्ले में उसकी शोहरत खुराफातियों की है। वारदात में महिला का चेहरा, गर्दन और हाथ झुलस गए। अब पुलिस तेजाब फेंकने वाले को तलाश रही है।
पचौरी गली, हजीरा में रहने वाली मुन्नी देवी पत्नी माधव प्रजापति पर सुबह-सुबह एसिड अटैक हो गया। वारदात सुबह 6:30 बजे करीब की है। घायल मुन्नी देवी ने पुलिस को बताया सुबह कण्डे लेने के लिए घर से निकली थीं, थोड़ी देर बाद वापस लौटी। तब रामू सिकरवार ने उनके ऊपर तेजाब फेंक दिया। रामू उनके मकान के सामने रहता है। वह कण्डे लेकर उसके दरवाजे के सामने से निकलीं तब रामू ने घर के अंदर उन पर तेजाब फेंका, वह सीधा उनके ऊपर गिरा। इससे उनका चेहरा, गर्दन और हाथ-पैर झुलस गए। तेजाब की वजह से शरीर पर फफोले पड़ गए। अचानक तेजाब के हमले से घबरा गई। दर्द से चीखीं तो पति माधव और बेटा महेश उनकी आवाज सुनकर भागकर बाहर आए। उन्हें जख्मी हालत में देखकर इलाज के लिए ले गए।
साजिशन वारदात, क्यों फेंका तेजाब

पुलिस का कहना है बस्ती में रामू सिकरवार की शोहरत ठीक नहीं है। उसने मुन्नी देवी पर प्लानिंग से तेजाब से फेंका इस आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि मुन्नी देवी वारदात के पीछे कोई कारण नहीं बता पाई हैं। लेकिन सवाल उठता है रामू सुबह सुबह तेजाब का कहां इस्तेमाल कर रहा था। उसने दरवाजा खोलकर बाहर तेजाब क्यों फेंका। पड़ोसन पर एसिड अटैक के पीछे क्या मंशा रही है। आरोपी से पूछताछ में खुलासा होगा। हजीरा टीआइ मनीष धाकड़ ने बताया आरोपी को तलाशा जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो