scriptBreaking : बाबा साहब की मूर्ति से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने हाइवे पर लगाया जाम | bhim rao ambedkar statue tampered in dabra dalit-bhim army ruckus | Patrika News

Breaking : बाबा साहब की मूर्ति से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने हाइवे पर लगाया जाम

locationडबराPublished: Feb 14, 2020 11:49:37 am

Submitted by:

monu sahu

डबरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 1 में सिमिरिया टेकरी पर हुई घटना

bhim rao ambedkar statue tampered in dabra dalit-bhim army ruckus

Breaking : बाबा साहब की मूर्ति से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने हाइवे पर लगाया जाम

डबरा। ग्वालियर जिले की डबरा विधानसभा क्षेत्र में रात को अज्ञात बदमाशों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड कर दी। जैसे ही सुबह लोगों ने प्रतिमा को देखा तो वह गुस्से में आ गए और उन्होंने हाइवे पर पत्थर रख जाम लगा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार डबरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 1 में बुध्द बिहार सिमिरिया टेकरी पर गुरुवार श्ुाक्रवार की रात को अज्ञात बदमाशों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ कर दी।
इस दौरान उन्होंने भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को भी खंडित कर दिया। बह जैसे ही यह खबर लोगों को लगी तो बड़ी संख्या में बहुजन समाज एवं भीम आर्मी के लोग हुए एकत्रित हुए और हाइवे पर पत्थर रखकर जाम लगा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन सहित एसडीएम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दे रहे हैं।
bhim rao ambedkar statue tampered in dabra dalit-bhim army ruckus
मीडियाकर्मी से की मारपीट
सुबह करीब 9बजे से जाम लगाया गया जो कि करीब 12 खुल पाया। इस दौरान कवरेज करने गए एक मीडियाकर्मी के साथ भी लोगों ने मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। बताया गया है कि वह मीडियाकर्मी वीडियो बना रहे था, तभी उसके साथ भीम आर्मी के लोगों ने अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। साथ ही एक युवक का मोबाइल भी छीन लिया है। इस दौरान प्रशासन ने आश्वासन दिया कि नई प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके बाद ही यह लोग माने और जाम खोला गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो