भाजपा समर्थित लक्ष्मी जनपद अध्यक्ष व जगमोहन उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित
जनपद पंचायत भितरवार में दोनों पदों के लिए एक सदस्य का मत हुआ निरस्त
डबरा
Published: July 28, 2022 12:40:00 am
डबरा. जनपद पंचायत भितरवार में बुधवार को जनपद अध्यक्ष का निर्वाचन हुआ। लक्ष्मी नारायण सिंह 4 मतों से जीत कर जनपद अध्यक्ष बनी और जगमोहन प्रजापति भी 4 मतों से जीत हासिल कर उपध्यक्ष चुने गए। दोनों भाजपा समर्थित है। रिटर्निंंग अधिकारी ने दोनों को जीत का प्रमाण पत्र दिया। यहां बता दे कि लक्ष्मी नारायण के अध्यक्ष बनाए जाने पर पहले से ही सहमति बन गई थी। पत्रिका ने भी अध्यक्ष को लेकर संभावना जताई थी।
जनपद पंचायत भितरवार में अध्यक्ष पद के लिए 25 जनपद सदस्यों के बीच वोटिंग कराई गई। जनपद पंचायत के अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित था। दो महिला जनपद सदस्य लक्ष्मी नारायण और इंदिरा बाई कमल सिंह ने अध्यक्ष के लिए नाम निर्देशन फॉर्म जमा किया। आधा घंटे बाद वोटिंग शुरू हुई। लक्ष्मी नारायण सिंह के पक्ष में 14 मत गिरे और इंदिरा बाई को 10 मत मिले। इस प्रकार लक्ष्मी नारायण सिंह ने 4 मतों से जीत हासिल की। अध्यक्ष के लिए एक जनपद सदस्य ने मत पत्र में दोनों अध्यक्ष के नामों पर सील लगा दी जिससे उसका वोट निरस्त हो गया। इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया। उपाध्यक्ष पद पर बनवार के जगमोहन प्रजापति और बर्षा बंटी के बीच वोटिंग हुई। जिसमें जगमोहन प्रजापति 4 मतों से विजय हुए। जनपद अध्यक्ष बनाने के लिए लक्ष्मी नारायण के समर्थन में वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह राठौर ने लॉबिंग की।इसी प्रकार उपाध्यक्ष के लिए भी एक जनपद सदस्य का भी वोट निरस्त हुआ हैै।
पुख्ता थे सुरक्षा इंतजाम
इधर, निर्वाचन के दौरान पूरी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। निर्वाचन के दौरान रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम अश्वनी कुमार रावत, तहसीलदार श्यामू श्रीवास्तव, एसडीओपी अभिनव कुमार बारंगे, नायब तहसीलदार कमल कोली, जनपद सीईओ कुलदीप श्रीवास्तव, एवं भितरवार चीनर, करहिया, बेलगड़ा, बिलोआ, पिछोर और ग्वालियर लाइन का बल सुरक्षा के इंतजाम के लिए मौजूद था।

भाजपा समर्थित लक्ष्मी जनपद अध्यक्ष व जगमोहन उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
