scriptबादल बरसे मिली गर्मी से राहत | Cloudy summer relief | Patrika News

बादल बरसे मिली गर्मी से राहत

locationडबराPublished: May 28, 2020 09:56:04 pm

Submitted by:

rishi jaiswal

गुरुवार को दोपहर 3 बजे मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए। मौसम बिगड़ता देख किसानों के साथ खरीद केन्द्र प्रभारियों की चिंता बढ़ गई। शाम को ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावाट आ गई। सुबह तेज तपन के साथ गर्मी बनी हुई थी और लू चलने से लोग परेशान थे।

बादल बरसे मिली गर्मी से राहत

बादल बरसे मिली गर्मी से राहत

डबरा. नौतपा के चौथे रोज गुरुवार को शाम 4.15 बजे बूंदाबादी के साथ बारिश हुई। ठंडी हवा चलने से मौसम में बदलाव आ गया। इस कारण लोगों को भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। पिछले दिनों की तुलना में गुरुवार को तापमान में भी गिरावट आई। एक दिन पहले की तुलना में गुरुवार को शहर का तापमान ४५ डिग्री रहा। नौतपा के पहले दिन तापमान 47 डिग्री था।
गुरुवार को दोपहर 3 बजे मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए। मौसम बिगड़ता देख किसानों के साथ खरीद केन्द्र प्रभारियों की चिंता बढ़ गई। शाम को ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावाट आ गई। सुबह तेज तपन के साथ गर्मी बनी हुई थी और लू चलने से लोग परेशान थे।
दोपहर में लू लपट के कारण लोग नहीं निकले इस समय तापमान 45 डिग्री था। यही वजह थी कि लोग गर्मी उमस से परेशान हुए। शाम को अचानक मौसम में बदलाव आ गया। बारिश के साथ ठंडी हवा चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। इधर, सालवई, सिमरिया और भगेह में खरीदी चल रही है। इस वजह से गेहूं की हजारों बोरियां अभी भी खुलें में रखी है जिससे उनके भीगने का डर बना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो