scriptपेड़ के नीचे मिला वृद्ध का शव, नहीं हुई शिनाख्त | Dead body of old man found under tree, not identified | Patrika News

पेड़ के नीचे मिला वृद्ध का शव, नहीं हुई शिनाख्त

locationडबराPublished: Jun 07, 2021 12:39:05 am

Submitted by:

rishi jaiswal

कल्याणी गांव के नाथ कॉलोनी में रह रहा था वृद्ध
 
 

पेड़ के नीचे मिला वृद्ध का शव, नहीं हुई शिनाख्त

पेड़ के नीचे मिला वृद्ध का शव, नहीं हुई शिनाख्त

डबरा/ बिलौआ. आतरी थाना अंतर्गत आने वाले कल्याणी गांव नाथ कॉलोनी में रविवार को सुबह एक वृद्ध का शव मिला। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
पुलिस को सूचना मिली कि कल्याणी गांव में नाथों की बस्ती के पास एक पेड़ के नीचे वृद्ध का शव मिला है। वहां के लोगों ने बताया कि 4 दिन पहले पेड़ के नीचे एक वृद्ध बैठे थे। मोहल्ले वालों ने वृद्ध से पूछा कि बाबा आप कहां के हो और कहां जा रहे हो तो बुजुर्ग बाबा सही तरीके से बोल नहीं पा रहा था। बस्ती वालों ने अपने घरों से लाकर बाबा को दो- से तीन दिन तक खाना खिलाया। रविवार को सुबह जब बस्ती वालों ने देखा कि बाबा की मृत्यु हो गई है तो उन्होंने आतरी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर आतरी थाना पुलिस बल कल्याणी गांव पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया और गांव वालों से पूछताछ की। हालांकि वृद्ध की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
तीन चार दिन से गांव में रह रहा था बाबा


3 से 4 दिन पहले यह बाबा कल्याणी गांव में आकर नाथों की बस्ती के पास पेड़ के नीचे लेट गए बस्ती वालों ने इनकी दो-तीन दिन देखभाल की और आज सुबह जब वह उठे तो उन्होंने देखा कि बाबा की मृत्यु हो गई है बाबा के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। शिनाखती के प्रयास किए जा रहे हैं।

अमित शर्मा, थाना प्रभारी

ट्रेंडिंग वीडियो