डबरा

चीनी राष्ट्रपति के पुतले के साथ किया प्रदर्शन

भारतीय सेना के 20 जवानों पर हमले को बताया कायराना हरकत

डबराJul 11, 2020 / 12:25 am

महेंद्र राजोरे

चीनी राष्ट्रपति के पुतले के साथ प्रदर्शन करते किसान।

भितरवार. हमारे देश के सैनिकों पर कायरतापूर्वक हमला करने वाले चीन की दुनिया में घोर निंदा की जा रही है। चीन की घटिया नीति की वजह से हमारे 20 जवान शहीद हुए हैं। उन्हें देश कभी नहीं भूलेगा। यह बात भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री रामाधार सिंह यादव ने चीन के राष्ट्रपति के पुतले के साथ प्रदर्शन करते समय कही।

शुक्रवार को 11 बजे भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी किसानों के साथ करैरा तिराहे पर पहुंचे जहां उन्होंने चीन द्वारा किए गए हमले के विरोध में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पुतले के साथ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान भारतीय किसान संघ के जिला ने कहा कि चीन के राष्ट्रपति की नापाक करतूतों के खिलाफ संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि चीन के राष्ट्रपति द्वारा हमारे भारतीय सैनिकों पर अचानक कायराना तरीके से हमला कर दिया, इसमें हमारे देश के 20 सैनिक देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे, वहीं चीन अभी भी देश की सीमा पर तनावपूर्ण वातावरण बनाए हुए है, जिसकी हम घोर निंदा करते हैं। प्रदर्शन करने वालों में रमेश यादव, गजेन्द्र सिंह राणा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.