scriptलॉकडाउन में मिली छूट, लोगों की ने खरीदारी | Discounts in lockdown, people buy | Patrika News

लॉकडाउन में मिली छूट, लोगों की ने खरीदारी

locationडबराPublished: May 03, 2020 10:29:08 pm

Submitted by:

rishi jaiswal

पिछोर क्षेत्र में लगातार 10वें दिन भी टोटल लॉकडाउन
 

लॉकडाउन में मिली छूट, लोगों की ने खरीदारी

लॉकडाउन में मिली छूट, लोगों की ने खरीदारी

डबरा/पिछोर. टोटल लॉकडाउन के दौरान रविवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 11 बजे तक किराने की दुकानें खुली। साथ ही मोहल्लों में सब्जी एवं फल के ठेले लगे। लोगों ने पहुंचकर खरीदारी की। हालांकि पिछोर और लखनपुरा, लदेरा क्षेत्र को छोडक़र दोपहर 2 बजे तक शहर में चहल पहल रही। पिछोर क्षेत्र में लगातार 10 दिन से टोटल लॉकडाउन है, लोग यहां निकल नहीं रहे है। प्रशासन की सख्ती बनी है। सुबह से ही बाजार में चहल पहल शुरू हो गई। चार दिन बाद किराने की दुकानें खुलने से लोग राशन-किराना लेने पहुंचे। दोपहर 2 बजे तक दुकानें खुली रही। सुबह 7 बजे से 9 बजे तक फल मंडी खुली और लोगों ने फल भी खरीदे।
आगामी आदेश तक मंडी रहेगी बंद
सब्जी मंडी में थोक सब्जी विके्रताओं और व्यापारियों द्वारा सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया। इसकी लगातार शिकायत मिलने के बाद आग इसे बंद कर दिया गया है। एसडीएम राघवेन्द्र पांड ने बताया कि समीक्षा करने के बाद आगामी आदेश तक सब्जी मंडी को पूर्णतया बंद कर दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो