ग्रामीणों को जानकारी देने के साथ ही कर रहे सर्वे
क्षेत्र में लोगों का बाहर से आने का सिलसिला थमा नहीं है। जो लोग मजदूरी के लिए दिल्ली, मुंबई या अन्य जगह गए थे वे लौट रहे हैं। बाहर से आने वाले लौटने के बाद जानकारी छिपा रहे हैं जिससे कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका है। इसे दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन की ओर से घर-घर सर्वे कराया जा रहा है ताकि सही जानकारी मिल सके।

छीमक. कलेक्टर के आदेश पर ग्राम पंचायत छीमक में बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी लेने के लिए घर-घर सर्वे कार्य शुरू कराया गया है। सोमवार को आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता ने डोर टू डोर 250 घरों में सर्वे किया।
क्षेत्र में लोगों का बाहर से आने का सिलसिला थमा नहीं है। जो लोग मजदूरी के लिए दिल्ली, मुंबई या अन्य जगह गए थे वे लौट रहे हैं। बाहर से आने वाले लौटने के बाद जानकारी छिपा रहे हैं जिससे कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका है। इसे दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन की ओर से घर-घर सर्वे कराया जा रहा है ताकि सही जानकारी मिल सके। सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता पाठक और आशा कार्यकर्ता मेवा परिहार पंचायत में डोर टू डोर सर्वे के लिए पहुंचीं। सर्वे में जानकारी जुटाई कि घर में कोई बाहर से तो नहीं आया है, परिवार में कुल कितने सदस्य है इनमें बुजुर्ग और बच्चे कितने हैं, कोई भी सदस्य किसी तरह की बीमारी से ग्रसित नहीं है या फिर किसी को खांसी, जुखाम, बुखार तो नहीं है। इसके साथ ही सर्वे टीम ने ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए क्या सावधानियां रखी जाए इसके बार में बताया। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का महत्व भी बताया।
बाहर से आए लोगों ने बताया कि उनके आने पर चीनोर थाना द्वारा हम लोगों से जानकारी ले ली गई है और थाना प्रभारी प्रभारी शक्ति सिंह यादव के निर्देशानुसार 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। इस दौरान किसी से भी मिलने को मना कर दिया है हम इसका पालन कर रहे हैं।
अब पाइए अपने शहर ( Dabra News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज