scriptधान रोपाई करने के दौरान किसान की करंट से मौत | Farmer dies due to current while planting paddy | Patrika News
डबरा

धान रोपाई करने के दौरान किसान की करंट से मौत

सिर पर रखी धान की पौध एलटी लाइन के तार की चपेट में आने से लगा करंट
 
 

डबराAug 21, 2021 / 12:05 am

rishi jaiswal

धान रोपाई करने के दौरान किसान की करंट से मौत

धान रोपाई करने के दौरान किसान की करंट से मौत

डबरा. क्षेत्र के ग्राम मिलघन में एक किसान को धान रोपाई करने के दौरान करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई है। पीएम के बाद उसके शव को परिजन को सुपुर्द कर दिया है। घटना देहात थाना क्षेत्र की है। पिछले सात दिन में करंट से हुए हादसे की यह चौथी घटना है।
कल्यान चौहान (50) पुत्र धारा सिंह निवासी ग्राम मिलघन शुक्रवार को सुबह धान लगा रहा था। एक खेत से दूसरे खेत में धान की पौध लगाए जाने के दौरान पौध को सिर पर रखकर जाने के दौरान वहां से निकली झूलती एलटी लाइन के तार से पौध टकरा गई।
चपेट में आने की वजह से कल्याण को करंट लग गया। जिससे वह बेहोश हो गया, परिजन एवं आसपास के लोग सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
इधर, पिछले सात दिन में करंट से चार हादसे हुए है। मेहगांव में विगत दिवस विद्युत तार की चपेट में आने से एक गाय मृत हो गई। दुबाह के पास चेत भीमबाड़ा में एक भैंस करंट से मर गई। गत दिवस भितरवार में मकान निर्माण के दौरान मजदूर को करंट लगा। जिसका इलाज किया गया। अब वह ठीक है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो